Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

बांका में 166 नवनियुक्त महिला एवं पुरुष सिपाहियों को दिया गया नियुक्ति पत्र

प्रिंस APP न्यूज ,ब्यूरो रिपोर्ट बांका (बिहार)

बांका में 166 नवनियुक्त महिला एवं पुरुष सिपाहियों को दिया गया नियुक्ति पत्र

बांका शहर के चंद्रशेखर सिंह नगर भवन में मंगलवार के शाम नव नियुक्त महिला व पुरुष सिपाहियों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बांका डीएम नवदीप शुक्ला एवं एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा मौजूद हुए। सर्वप्रथम राष्ट्रीय गान गया गया जिसके बाद एक-एक कर नव नियुक्त महिला एवं पुरुष सिपाहियों को नियुक्ति पत्र दिया गया।

 इस दौरान 234 नवनियुक्त महिला एवं पुरुष सिपाहियों में 166 को नियुक्ति पत्र दिया गया। इस मौके पर नव नियुक्त महिला और पुरुष सिपाहियों को विधिवत नियुक्ति पत्र सौंपे गए और उन्हें सेवा, कर्तव्य और शराबबंदी जैसे दायित्वों को निभाने की शपथ दिलाई गई।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |