प्रीतम सुमन APP न्यूज रिपोर्टर ,अमरपुर, बांका
ई-रिक्शा वाहन पलटने से आशा कार्यकर्ता समेत तीन लोग हुआ जख्मी
बांका जिले के अमरपुर थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव के समीप ई रिक्शा पलटने से आशा कार्यकर्ता समेत तीन लोग जख्मी हो गया। परिजनो की मदद से जख्मी आशा कार्यकर्ता सुबोद कुमार की पत्नी निशा कुमारी को उपचार के लिए रेफरल अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टर अपुर्व अमन सिंह के द्वारा जख्मी आशा कार्यकर्ता का प्राथमिक उपचार किया गया।
जबकि जख्मी ई रिक्शा चालक तथा एक अन्य महिला का प्राथमिक उपचार शहर के निजी क्लिनिक में किया गया। अस्पताल में ईलाजरत जख्मी आशा कार्यकर्ता ने बताया कि वह अपने गांव पुरनचक से ई रिक्शा पर सवार होकर अमरपुर अस्पताल आ रही थी तभी सलेमपुर गांव के समीप बीच सड़क पर एक बच्चा दौड़ गया जिसे बचाने के दौरान ई रिक्शा वाहन सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई।
जख्मी आशा कार्यकर्ता का प्राथमिक उपचार कर रहे डॉक्टर ने जख्मी की स्थिति खतरे से बाहर बताया है।