सुबोध सिंह APP न्यूज क्राईम रिपोर्टर बांका (बिहार)
ससुराल में महिला को भैसुर व सास ने की मारपीट , मामला पहुंचा थाना
बांका जिले के शंभूगंज थाना क्षेत्र के श्यामपुर डाका गांव में महिला को उसके ही भैसूर और सास ने ना कि सिर्फ गाली गलौज किया ,बल्कि मारपीट कर घर से बाहर कर दिया। घटना के बाद पीड़िता रूपा देवी शंभूगंज थाना पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस को देते हुए न्याय की गुहार लगाई है।
जानकारी के अनुसार शंभूगंज थाना क्षेत्र के श्यामपुर डाका गांव में घरेलू विवाद में महिला रूपा देवी पति राहुल रजक को उसके ही भसुर बबलू रजक और सास रंजू देवी ने घरेलू विवाद में घर में घुसकर गाली-गलौज करते हुए लाठी डंटा के साथ मारपीट की और घर से बाहर कर दिया।
घटना के वक्त महिला के पति राहुल रजक घर से बाहर मजदूरी करने गए हुए थे। इस घटना के बाद पीड़िता रूपा देवी रोती विलखती शंभूगंज थाना पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस को देते हुए दोषी पर कार्रवाई करने और उनके साथ हो रहे अत्याचार को लेकर न्याय करने की गुहार लगाई है। पीड़िता ने बताई की घटना को अंजाम तब दिया गया जब वह चापाकल से पानी भरने गई थी।
इसी बात को लेकर विवाद हुई और फिर उसके भैसुर और और सास ने घर में घुसकर मारपीट कर घर से बाहर कर दिया। वहीं आरोपी बबलू रजक और उसकी सास रंजू देवी ने अपने ऊपर लगे आरोप को बेबुनियाद बताया है। इधर शंभूगंज थाना के पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।