सुबोध सिंह APP न्यूज ,क्राईम रिपोर्टर बांका (बिहार)
राजद ने विस चुनाव को लेकर प्रत्याशी की जीत का किया शंखनाद
बांका जिले में शंभूगंज प्रखंड क्षेत्र में विधानसभा चुनाव को लेकर राजद कार्यकर्ताओं ने भी तैयारी शुरू कर दी है। जिसको लेकर लगातार बैठकों का सिलसिला जारी रखे हुए हैं। रविवार को शंभूगंज प्रखंड क्षेत्र के बेला गांव में राजद कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई।
जिसकी अध्यक्षता प्रखंड राजा अध्यक्ष यादव शैलेश कुमार यदुवंशी ने किया। जिसमें हजारों की संख्या में प्रखंड भर के राजद कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। जहां बैठक में कार्यकर्ताओं ने अमरपुर विधानसभा से होने वाले राजद प्रत्याशी की जीत को लेकर शंखनाद करते हुए स्पष्ट कहा कि अमरपुर में इस बार बदलाव की बयार बह गई है।
अगर राजद अपना उम्मीदवार बनाती है तो उनकी जीत को कोई नहीं रोक सकता है। वही प्रखंड राजद अध्यक्ष यादव शैलेश कुमार यदुवंशी ने कार्यकर्ताओं को धैर्य के साथ काम करने संगठन को मजबूत बनाने और तेजस्वी यादव के बिहार की जनता के साथ किए गए वादा और संकल्प को जनजन तक पहुंचाने का अपील की। उन्होंने कहा कि महिलाओं के लिए माय बहिन मान सम्मान योजना कारगर साबित होगा। साथ ही बेरोजगारों को रोजगार देने के दिशा में जो वादा किया है उसे निभाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार से बिहार नहीं संभाल रहा है। ऐसे में बिहार का विकल्प एकमात्र तेजस्वी है। जिन्होंने हर वर्ग के लोगों को तवज्जो दिया है। हर क्षेत्र में विकास करने का जो वादा किया था वह काम किया है। वहीं राजद नेता विपिन यादव ने हर बूथ पर चुनाव जीतने का कार्यकर्ताओं को टिप्स दिया।
इस मौके पर विपिन यादव ,टिफिन यादव डॉ घनश्याम शर्मा सहित बड़ी संख्या में राजद कार्यकर्ता उपस्थित थे।