सुबोध सिंह APP न्यूज, क्राईम रिपोर्टर बांका (बिहार)
गिरफ्तार मवेशी चोर को पुलिस ने भेजा जेल , दो चोर की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी
शंभूगंज थाना क्षेत्र के छत्रहार पंचायत के मालडा गांव से दो मवेशी की चोरी होने के मामले में प्राथमिकी दर्ज कराए जाने के बाद पुलिस ने गुप्त सुचना पर पुलिस ने मवेशी चोर गिरोह के मुख्य सरगना सिंटू यादव को गुप्त सुचना पर छत्रहार गांव से गिरफ्तार कर लिया। बता दे कि थाना क्षेत्र के मालडा गांव के सज्जन पासवान व एक अन्य लोगो का मवेशी चोरी हुई थी।
जहां गिरफ्तार मवेशी चोर सिंटू यादव की निशानदेही पर मवेशी चोर गिरोह के दो चोर छत्रहार गांव के ही रोशन कुमार और मंगल कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया। जिसके निशानदेही पर पुलिस ने मवेशी चोरी कर एक जगह से दूसरे जगह ले जाने में इस्तेमाल करने वाला पिकअप वाहन को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है। जबकि दो अन्य चोर की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।
जिसको ग्रामीणो ने पकड़कर पुलिस को किया था सुपुर्द वो जांच में निकला निर्दोष
जानकारी के अनुसार शंभूगंज थाना के छत्रहार गांव के ग्रामीणों ने मवेशी चोरी करने आने के आशंका पर कारू यादव और बेलहर थाना क्षेत्र के राहुल कुमार यादव को पकड़ा था। इस दौरान तीन बाइक को भी ग्रामीणों ने पकड़ा था। जहां थाना के पुलिस पदाधिकारी को बुलाकर पकड़े गए कारू यादव और राहुल कुमार यादव को पुलिस को सुपुर्द कर दिया था। जहां शंभूगंज थाना के पुलिस पदाधिकारी ने जांच पड़ताल कर राहुल कुमार यादव व कारू यादव को निर्दोष पाकर थाना से रिहा कर दिया।
गुप्त सुचना पर पुलिस ने मवेशी चोर गिरोह के मुख्य सरगना को पकड़ा, फिर हुआ गिरोह का उदभेदन
जबकि गुप्त सुचना पर छापेमारी कर गिरफ्तार किया गया सिंटू यादव जो की मवेशी चोरी का मुख्य सरगना है। उन्होंने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। जिसके निशानदेही पर गिरोह का उद्वेदन करते हुए पुलिस ने रोशन कुमार और मंगल कुमार यादव को भी छत्रहार गांव से गिरफ्तार कर लिया। जबकि दो चोर अभी फरार चल रहे हैं। जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।
इस दौरान पुलिस ने चोरी की मवेशी को ढोकर ले जाने वाला पिकअप वाहन को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है। शंभूगंज थानाध्यक्ष मंटू कुमार ने रविवार को बताया की छत्रहार गांव के मवेशी चोर सिंटू यादव पिता पंकज यादव ,रोशन कुमार पिता अशोक साह और मंगल कुमार यादव पिता परमानंद यादव को न्यायिक हिरासत में से बांका जेल भेज दिया है। जबकि दो अन्य चोर की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।