सुबोध सिंह APP न्यूज क्राईम रिपोर्टर बांका (बिहार)
जिला जनसुराज के प्रवक्ता को बनाया गया भारतीय कलाकार संघ का सांस्कृतिक प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष
नीरज सिंह को कला के साथ साथ समाज सेवा के लिए भी जाना जाता है। हमेशा क्षमता अनुसार समाज के विभिन्न वर्गों की मदद के लिये तत्पर व तैयार रहते हैं। निष्ठा व समर्पण भावना कार्य को देखते हुए भारतीय कलाकर संघ के द्वारा महत्वपूर्ण पद पर नियुक्त किया गया है। इस सम्मान को लेकर नीरज सिंह ने कहा यह उपलब्धि मेरे परिवार, फिल्म जगत के दोस्तों और मेरे ग्रामीणों के प्यार आशीर्वाद व समर्थन का परिणाम है।
इस सम्मान को प्राप्त कर बहुत ही गर्व महसूस कर रहा हूं। उन्होनें बताया कि जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और अधिक से अधिक जिम्मेदारी के साथ निभाऊंगा ।नीरज सिंह कि सफलता व नये पद को लेकर करीबी और ग्रामीणों में काफी खुशी हैं। जिसके लिए ढेरों सारी शुभकामनाएं दी जा रही हैं। यह नियुक्ति ना केवल नीरज सिंह के लिए बल्कि समर्थकों और समाज के लिए भी गर्व की बात है।
वर्तमान में कलाकार नीरज सिंह जन सुराज पार्टी के बांका जिला मुख्य प्रवक्ता पद पर भी नियुक्त है।