सुबोध सिंह APP न्यूज , क्राईम रिपोर्टर बांका (बिहार)
दिव्यांग वृद्ध को उसके ही भतीजे ने मारपीट कर किया जख्मी अस्पताल में भर्ती
बांका जिले के शंभूगंज थाना क्षेत्र के झखड़ा गांव में रास्ते को लेकर उत्पन्न विवाद में युवक ने अपने ही वृद्ध दिव्यांग चाचा को ना कि सिर्फ गाली-गलौज किया, बल्कि घर में घुसकर मारपीट करते हुए जख्मी कर दिया। घटना के बाद जख्मी वृद्ध को लेकर उसकी पत्नी शंभूगंज थाना पहुंची। जहां थाना के पुलिस पदाधिकारी ने इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया।
शंभूगंज थाना क्षेत्र के झखड़ा गांव में रास्ते को लेकर उत्पन्न विवाद इस कदर बढ़ गया की युवक सुमन कुमार ने अपने ही वृद्ध दिव्यांग चाचा प्रदीप झा को ना कि सिर्फ गाली गलौज किया बल्कि मारपीट कर सिर फोड़ दिया। घटना के बाद जख्मी अवस्था मैं दिव्यांग वृद्ध प्रदीप झा को लेकर उसकी पत्नी ब्रजमाला देवी शंभूगंज थाना पहुंची। जहां थाना के पुलिस पदाधिकारी ने जख्मी प्रदीप झा को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया।
जहां अस्पताल के चिकित्सक डॉ शैलेन्द्र कुमार के द्वारा जख्मी वृद्ध का इलाज किया जा रहा है। घटना को लेकर प्रदीप झा की पत्नी ब्रजमाला देवी ने पुलिस से शिकायत कर दोषी पर कार्रवाई करने की मांग की है। वही आरोपी सुमन कुमार ने अपने उपर लगे आरोप को बेबुनियाद बताते हुए फंसाने की साजिस बताया है।
इधर शंभूगंज थाना के पुलिस पदाधिकारी ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।