सुबोध सिंह APP न्यूज, क्राईम रिपोर्टर बांका (बिहार)
31 बुथ पर बनाया जाएगा अतिरिक्त मतदान केंद्र
बिहार विधानसभा चुनाव में मतदान को लेकर मतदाताओं को कोई परेशानी नहीं हो इसको लेकर चुनाव आयोग पूरी तरह से गंभीर है इसको लेकर अब जिस बुथ पर 1190 मतदाताओं से ज्यादा मतदाता है, वहां अब अतिरिक्त बूथ बनाया जाएगा। जहां शंभूगंज प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांव के 31 मतदान केद्रों पर अतिरिक्त बूथ बनाए जाएंगे। जिसको लेकर प्रशासनिक कवायद शुरू कर दी गई है।
जानकारी के अनुसार चुनाव आयोग की ओर से मिले निर्देशों के बाद अब वैसे मतदान केंद्र जहां की मतदाताओं की संख्या 1190 से ज्यादा है वहां पर अतिरिक्त मतदान केंद्र बनाने को निर्देश दिया है। जिसको लेकर शंभूगंज प्रखंड क्षेत्र के बूथ संख्या 6 मध्य विद्यालय बिशनपुर, बूथ संख्या 7 राजकीय मध्य विद्यालय गढ़ीकुर्मा ,बूथ संख्या 18 उत्क्रमित मध्य विद्यालय कुर्माडीह, बूथ संख्या 19 उत्क्रमित मध्य विद्यालय कुन्नथ ,बूथ संख्या 30 उत्क्रमित मध्य विद्यालय वारसावाद, बूथ संख्या 34 उत्क्रमित मध्य विद्यालय बेलसीरा।
बूथ संख्या 38 मध्य विद्यालय कसबा ,बूथ संख्या 39 उच्च विद्यालय कसबा, बूथ संख्या 44 उत्क्रमित मध्य विद्यालय उर्दू जोगनी, बूथ संख्या 45 उत्क्रमित मध्य विद्यालय सोनडीहा, बूथ संख्या 48 उत्क्रमित मध्य विद्यालय चंदेला बूथ संख्या 49 उत्क्रमित मध्य विद्यालय डाका ,बूथ संख्या 54 मध्य विद्यालय शंभूगंज ,बुथ संख्या 55 मध्य विद्यालय शंभूगंज, बूथ संख्या 56 मध्य विद्यालय शंभूगंज, बूथ संख्या 59 प्राथमिक स्कूल गोयरा, बूथ संख्या 60 मध्य विद्यालय रामचुआ सहित विभिन्न गांव में कुल 31 बूथ ऐसे हैं।
जहां की 1190 से भी ज्यादा मतदाता है। इन सभी मतदान केद्रों पर अब अतिरिक्त मतदान केंद्र बनाया जाएगा। जिसको लेकर मंगलवार को शंभूगंज बीडीओ प्रीति कुमारी सीओ जुगनू रानी ने इन सभी मतदान केन्द्रों का भौतिक सत्यापन कर अतिरिक्त मतदान केंद्र बनाए जाने को लेकर कवायद शुरू कर दिया है।