सुबोध सिंह APP न्यूज, क्राईम रिपोर्टर बांका (बिहार)
ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाले तिरंगा यात्रा, बड़ी संख्या में लोग हुए शामिल
खुब लगे भारत माता के जयकारे, देखने के लिए लगी भीड़
भारतीय सेना ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले का बदला लेते हुए ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान के नौ आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया। भारतीय सेना द्वारा चलाये गये ऑपरेशन सिंदूर में 100 से अधिक आतंकी मारे गये हैं।
इतना ही नही पाकिस्तान द्वारा किये गये हमले का करारा जवाब देते हुए भारतीय सेना ने उसके 11 एयर बेस को नष्ट कर दिया। भारतीय सेना के शौर्य की गाथा जन-जन पहुंचाने व उनके सम्मान के लिए मंगलवार को शंभूगंज प्रखंड क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओ तिरंगा यात्रा निकाली।
जिसका नेतृत्व अमरपुर विस के पूर्व प्रत्याशी डॉ मृणाल शेखर ने किया। मंगलवार को निकाली गई तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। निकाली गई। भाजपा की ओर से भारतीय सेना के सम्मान में निकाली गई तिरंगा यात्रा को लेकर डॉ मृणाल शेखर ने बताया कि यह तिरंगा यात्रा में भारतीय सेना के सम्मान है।
उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर भारत की सैन्य ताकत तथा वीरता का प्रतीक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व में मजबूत देश बन रहा है।
उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का इक करते हुए का की भारतीय सेवा ने पाकिस्तान में घुसकर आतंकवादियों को जिस तरह सफाई करते हुए करदा जवाब दिया है पूरे विश्व में भारत का डंका बज रहा है।
डॉ मृणाल शेखर ने कहा कि तिरंगा यात्रा के माध्यम से भाजपा ने जन भावनाओं को जोड़ने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि भारतीय सेवा ने पाकिस्तान के हर मां सुबह को नाकाम किया है ऐसे में भारतीय सेना क शौर्य और वीरता का पुरा देश नमन कर रहा हैं।
मंगलवार को शंभूगंज बाजार में निकाली गई तिरंगा यात्रा डॉ मृणाल शेखर के नेतृत्व में बड़ी संख्या में भाजपाई कार्यकर्ता और आमजन शंभूगंज प्रखंड मुख्यालय से होकर उच्च विद्यालय शंभूगंज तक भारत माता के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ते गए। जहां रास्ते में सड़क किनारे खड़े दुकानदारो ने व आमजनो ने भी भारत माता के जयकारे लगाकर तिरंगा यात्रा में शामिल लोगो को उत्साहवर्धक किया।
इसके पूर्व भाजपा कार्यकर्ताओं ने कसबा बाजार में भी डॉ मृणाल शेखर के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली। जिसमें सैकड़ो से ज्यादा लोगों ने भाग लिया।