डबल कुमार APP न्यूज, ब्यूरो रिपोर्ट भागलपुर
सुलतानगंज के पूर्व विधायक प्रत्याशी व उसके भतीजा के बीच संम्पति को लेकर विवाद घमासान
विस के पूर्व प्रत्याशी ने कहा बदनाम करने व फंसाने की है साजिस
भागलपुर जिले के बाथ थाना क्षेत्र के धांधी बेलारी पंचायत के लखनपुर गांव के वार्ड पांच के पूर्व विधायक प्रत्याशी रामोतार मंडल पर भतीजा ने गंभीर आरोप लगाया है। सगे भतीजा मनोहर कुमार ने आरोप लगाया है कि चाचा मानसिक रूप से प्रताड़ित करते है। संम्पत्ति हड़पने के लिये कभी मेरा और मेरे परिवार का हत्या करा सकता है।
इस मामले को लेकर मनोहर कुमार मंडल ने बताया कि हमारे पिता राजेद्र प्रसाद मंडल का मृत्यु होने के बाद हमारे सगे चाचा व पूर्व विधायक प्रत्याशी रामातार मंडल के द्वारा गलत कागजात बनाकर संम्पति हड़प कर प्रताड़ित किया जा रहा है। गलत कागजात बनाकर हमारे जमीन का हड़पने के लिये ऐसा कर रहे। बार बार बाथ थाना एवं तारापुर थाना के द्वारा झुठे आरोप लगाकर फंसाया जा रहा है।
जो हाल ही में तारापुर थाना में झूठे आरोप लगाकर मानसिक प्रताड़ित किया जा रहा है। और कहा कि हमारे चाचा रामातार मंडल व भूपाल मंडल के द्वारा संम्पति को हड़पने के लिये मेरी हत्या भी करा सकते है।
वही रामातार मंडल ने अपने उपर लगे आरोप को बेबुनियाद बताते हुए मनोहर कुमार पर बदनाम करने व फंसाने की साजिस बताया है। उन्होंने बताया की उनपर लगाया गया सभी आरोप गलत है। उनकी छवि धुमिल करने के लिए उसके द्वारा ऐसा किया जा रहा है।