Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद किस शहर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाला भव्य तिरंगा यात्रा

प्रिंस APP न्यूज ब्यूरो रिपोर्ट बांका (बिहार)

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता काे लेकर भाजपा ने शहर में निकाला तिरंगा यात्रा

नगर मंडल कार्यालय से बाजार तक बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सह बांका विधायक रामनारायण मंडल के नेतृत्व में बांका भाजपा जिला इकाई के कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में सैकड़ों की संख्या में देश भक्त कार्यकर्ता शामिल हुए। पूर्व मंत्री रामनारायण मंडल ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भारत के जांबाज सेना के शौर्य को नमन करते हुए कहा है कि देश के 140 करोड़ देशवासियों की रक्षा के लिए हमारे वीर सेना ने अपना पराक्रम दिखाते हुए ऑपरेशन सिंदूर अभियान चलाकर आतंकवादी और उनके साजिशकर्ता को मिट्टी में मिलाने का काम किया है।

आगे पूर्व मंत्री रामनारायण मंडल ने कहा कि देश की सेना के शौर्य और पराक्रम ने संपूर्ण भारतवर्ष को देश भक्ति के रंग में रंग दिया है। हमारे सेना के आगे पाकिस्तान परास्त होकर घुटने टेकने का काम किया। भाजपा विधायक रामनारायण मंडल ने आगे कहा कि देश के निर्दोष लोगों की हत्या कर आतंकवादियों ने जो कायराना हरकत की थी। 

उसके जवाब में भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दृढ़ संकल्प और देश के वीर सेना ने पाकिस्तान परस्त आतंकवाद की रीढ़ हड्डी तोड़ने का काम किया है देश की रक्षा में नारी शक्ति ने अदम्य साहस और पराक्रम  परिचय देते हुए ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान परस्त आतंक के 9 अड्डे को नष्ट कर पाकिस्तान को मुंह तोड़ जबाव दिया है।

भारत वर्ष के करोड़ों महिलाओं का मान सम्मान बढ़ाने का काम किया है आगे उन्होंने कहा कि  हम सभी एकजुट होकर देश के प्रधानमंत्री के साथ है और  देशवासियों की रक्षा में तैनात सेना के मनोबल को बढ़ाते रहे।यह तिरंगा अभियान सेना के शौर्य और साहस को समर्पित है। 

कार्यक्रम में जिला भाजपा अध्यक्ष ब्रजेश मिश्रा, अनुपम गर्ग, अजय दास, सुरेश चौधरी, सुभाष साह, मुकेश सिंहा, रिपु सुदन सिंह, उज्ज्वल सिन्हा,  पंकज घोष , प्रभास मंडल सुनील चटर्जी, बिकास चौरसिया,  संजय मरांडी,अभिनाश सिंह, अभिजीत आनंद, नवनीत आनंद,  अतुल सिंह, डॉली गुप्ता,  हेमलता झा, सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |