Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

ब्रेकिंग न्यूज : किस गांव में हत्या के बाद पुलिस ने 8 आरोपी को गिरफ्तार , चोरी के 14 लाख 49 हजार 800 रूपए बरामद, भेजा जेल

प्रिंस APP न्यूज ब्यूरो, रिपोर्ट बांका (बिहार),

देशड़ा गांव में हत्या के बाद पुलिस ने 8 आरोपी को गिरफ्तार भेजा जेल

पुलिस ने चोरी के 14 लाख 49 हजार 800 रूपए के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार

बांका थाना क्षेत्र के देसड़ा गांव में 17 मई को मछली मारने को लेकर हुए विवाद में मु माेबीन अंसारी की हत्या कर पीट-पीट कर कर दी गयी थी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुल 8 आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। रविवार को एसडीपीओ बिपिन बिहारी ने प्रेस वार्ता कर बताया कि देसड़ा गांव में मछली मारने के विवाद में एक व्यक्ति को ईंट पत्थर और लाठी डंडे से पीटकर हत्या कर दी गयी थी। 

घटना की जानकारी मिलने के बाद एसपी उपेन्द्र नाथ वर्मा के निर्देश पर एसडीपीओ के नेतृत्व में टीम गठित कर घटना की कार्रवाई का आदेश दिया गया। जिसके बाद थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने घटना स्थल पर पहुंचकर कांड आसूचना संकलन कर कांड में संलिप्त 8 आरोपी को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों से पूछताछ में पता चला कि मो. क्यूम अंसारी को मस्जिद की तरफ से गांव का सरकारी तालाब में मछली पालन के लिए अधिकृत किया गया था, और उससे अर्जित पैसा मस्जिद के काम में लागने के लिए कहा गया था। 

इसके बाबजूद मो. क्यूम पिछले तीन साल से कोई हिसाब नहीं दे रहा था। जिसके कारण स्थानीय ग्रामीणों को हिसाब देने के बाद ही मछली मारने की बात कही गयी थी। इसी पोखर में 17 मई को गांव की तरफ से 13 अभियुक्तों के द्वारा तालाब में जबरदस्ती मछली मरवा रहे थे। एसडीपीओ ने बताया कि इस घटना में सबीर अंसारी, मो. सहजात, मो. मुस्ताक अंसारी, मो. सोहरब अंसारी, मो. सरफराज अंसारी, मो. जाकिर अंसारी, अक्यूब अंसारी व मो. क्यूम अंसारी को गिरफ्तार किया गया है। इधर पुलिस ने शहर स्थित महादेव इंक्लेव प्राइवेट कंपनी से 14 लाख 56 हजार 800 रूपए चोरी कर फरार अकाउंटेंट को पुलिस ने झारखंड के दुमका बस स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया।

 इस संबंध में रविवार को एसडीपीओ बिपिन बिहारी ने प्रेस वार्ता कर बताया कि 17 मई की शाम महादेव इंक्लेव कंपनी का अकाउंटेंट ब्रहम्पुर बक्सर निवासी अरविंद ओझा ने कंपनी का 14 लाख 56 हजार 800 रूपए चोरी कर लिया और फरार हो गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि सबसे पहले वह पैसा लेकर भागलपुर भाग गया था। वहां से नॉर्थ ईस्ट भागने की फिराक में था। पुलिस की दबिश की वजह से उसने अपना रूट चेंज कर लिया और झारखंड में छिपने की कोशिश में था। 

इसी दौरान तकनीकी शाखा को इनपुट मिली की आरोपी दुमका बस स्टैंड पर है। जिसके बाद दुमका पुलिस को सूचना दी गयी। दुमका बस स्टैंड से ही आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी के पास से 14 लाख 49 हजार 800 रूपए बरामद किया गया है। छापेमारी टीम में बांका थानाध्यक्ष राकेश कुमार, डीआईयू प्रभारी राजेश कुमार, एसआई आशीष कुमार, पवन कुमार, सुनील कुमार, डीआईयू के प्रशांत कुमार, विजय कुमार, धर्मेन्द्र कुमार, राजू कुमार सहित अन्य शामिल थे।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |