Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

विश्व कैंसर दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन,कैंसर रोगी की पहचान के लिए किया जा रहा जांच

प्रिंस APP न्यूज ब्यूरो रिपोर्ट बांका (बिहार)

सदर अस्पताल में विश्व कैंसर दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर सदर अस्पताल में कैंसर से बचाव के उद्देश्य से जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मौके पर मौजूद चिकित्सकों ने ओपीडी में आने वाले मरीजों को कैंसर को लेकर जागरूक किया। डॉ. अपूर्वा कुमार ने बताया कि स्वास्थ्य और सेहतमंद जीवन के लिए अपने खानपान में सुधार तथा नियमित व्यायाम से हम स्वस्थ रह सकते हैं। आज के समय में मुख से संबंधित बीमारियां प्रमुख स्वास्थ्य समस्याएं बन गई है, जिससे जीवन शैली में बदलाव आ रहा है। लोगों को बताया गया कि गैर संचारी रोग के बढ़ते प्रभाव से विश्व ही नहीं बल्कि भारत भी जूझ रहा है। 

कैंसर रोगी की पहचान के लिए किया जा रहा है जांच

सदर अस्पताल, स्वास्थ्य उपकेंद्र, हेल्थ एंड वैलनेस केंद्रों में कैंसर रोग का जल्द पहचान के लिए जांच किया जा रहा है एवं कैंसर से संभावित मरीजों को उच्चत्तर संस्थान में रेफर किया जाता है, इससे आम जनों को लाभ मिल रहा है। कैंसर कितने प्रकार के होते है, और किस परिस्थिति में कैंसर हो सकता है, उसके बारे में विस्तार से बताया गया। मौके पर डॉ. विक्रम सत्यार्थी, डॉ. माही, अस्पताल प्रबंधक सुनील कुमार चौधरी, कैंसर विभाग के डीईओ ब्रज विहारी गुप्ता, स्टाफ नर्स सुपर कुमारी, सेजल कुमारी, पीरामल के माेहित सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |