Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

जिले के मंदार में आस्था के बासंती रंग में रंगा गुरु भक्तों की नगरी गुरुधाम

माखन सिंह APP न्यूज बौंसी बांका (बिहार)

96वां मंदार गुरुधाम वार्षिक उत्सव में द्वितीय दिन धूम धाम से मना लाहिड़ी बाबा का वार्षिक उत्सव 

बांका जिले के मंदार क्षेत्र के योग नगरी  गुरुओं का शहर गुरुधाम बसंत उत्सव पर भक्ति के रंग में रंगा हुआ है। पांच दिवसीय उत्सव के प्रथम दिन सान्याल बाबा की जन्म उत्सव के बाद द्वितीय दिन मंगलवार को परम गुरुदेव लाहिरी बाबा का वार्षिक उत्सव हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया । प्रातः पंडित चंद्रशेखर उपाध्याय के द्वारा गणेश सहस्त्रनाम और पंडित एवं विद्यार्थियों द्वारा वैदिक मंगल गान किया गया।

वृद्ध, नौजवान के साथ-साथ नन्हे मुन्ने भी कर रहे गुरु महाराज की आराधना

ऋषिकेश पांडे मात्र छाया और देवनारायण शर्मा मुख्य मंदिर में आरती एवं भजन तथा मंगल भजन में मुख्य रूप से हिस्सा लिया। डॉ विशंभर मिश्रा वागीश ने सामूहिक गीता पाठ किया। पंडित मनोहर चतुर्वेदी और शंभू नाथ मिश्र द्वारा दैनिक सरकारी पूजन किया गया। शेषाद्री चक्रवर्ती ने विशेष पूजन किया एवं मंदिर भोग का भी आयोजन किया गया। मंदिर भोग में थल में गुरुदेव के समक्ष तरह-तरह के भोग प्रस्तुत किए गए। इस पूरे कार्यक्रम में देश के विभिन्न हिस्से आए काफी संख्या में सरदारों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और गुरुदेव की जय तथा जय गुरु के जयकारे लगाए।

गुरुधाम में छाया आस्था का विविध रंग, बुक का स्टाल सजा, नन्हे मुन्ने भी कर रहे हैं आराधना 

इस 5 दिवसीय बसंत उत्सव में नौजवान वृद्ध के साथ-साथ नन्हे मुन्ने बच्चे भी गुरु महाराज के उत्सव में हिस्सा ले रहे हैं अपने-अपने अभिभावक के साथ बच्चे यहां इस उत्सव के साक्षी बना रहे हैं वह भी भजन कीर्तन और पूजन में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। उनके अभिभावकों का कहना है कि अपने बच्चों के साथ हुए यहां आते हैं ताकि बच्चे बड़े होकर इस परंपरा और संस्कृति को समझ सके और इसका निर्वाह कर सके। मंदिर के सभी हिस्सों को रंगीन बल्ब एवं फूल मालाओं से सजाया गया है।

ट्रस्ट की तरफ से की गई थी बेहतर व्यवस्था

जिससे दूर से ही यहां का नजारा इंद्रधनुषी रंग में दिख रहा है। भक्तों की आस्था और उमंग चरम पर है। आश्रम में खिले गुलाब के बगीचे लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है कई जगह पर गुरु भाई द्वारा बुक का स्टाल भी लगाया गया है जहां खरीदारी की जा रही है। आज पांच दिवसीय उत्सव के तीसरे दिन छोटे सरकार छोटे दादू का वार्षिक उत्सव एवं दरिद्र नारायण सेवा कार्यक्रम का आयोजन होगा। वहीं आयोजन करता नंदन शर्मा ने बताया कि यहां पर आने-जाने वाले सभी लोगों को एवं गुरु भाई बहन की रहने खाने की काफी अच्छी व्यवस्था की गई है किन्हीं को किसी तरह की कोई समस्या नहीं होनी चाहिए यह ट्रस्ट के तरफ से व्यवस्था की गई है



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |