डबलू कुमारAPP न्यूज ब्यूरो रिपोर्ट भागलपुर (बिहार)
इंटरमीडिएट की परीक्षा की दोनों पालियों में शामिल हुआ 30177 परीक्षार्थी
भागलपुर के 58 परीक्षा केंद्रों पर इंटर की परीक्षा आयोजित की जा रही है। 4 जनवरी के प्रथम पाली में 13344 और द्वितीय पाली में 16833 परीक्षार्थियों ने भाग लिया। प्रथम पाली में 228 और द्वितीय पाली में 368 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इस प्रकार दोनों पालियों को मिलाकर देखा जाए तो कुल 30793 परीक्षार्थियों में से 30177 परीक्षार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया।
दोनों पालियां में शांतिपूर्ण रहा परीक्षा, केन्द्र पर दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी प्रतिनियुक्त
जहां मंगलवार को परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। परीक्षा केंद्र के अंदर से लेकर परीक्षा केंद्र के बाहर तक सुरक्षा की पुख्ता इंतजाम किया गया है। परीक्षा केदो पर लगातार प्रशासनिक पदाधिकारी जायजा ले रहे हैं। जबकि सभी परीक्षा केदो पर दंडाधिकारी के साथ-साथ पुलिस पदाधिकारी और पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बल के जवानों को प्रतिनियुक्त किया गया है।
.png)

