कुंदन कुमारAPP न्यूज अमरपुर बांका (बिहार)
सुबे के भवन निर्माण मंत्री ने सरस्वती मेला का किया उद्घाटन
जिले के अमरपुर के सलेमपुर गांव के बाबा दूबे भयहरण स्थान में अमरपुर के विधायक सह भवन निर्माण मंत्री जयंत राज ने सोमवार की रात में मां सरस्वती की पूजा कर यहां लगे भव्य मेला का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने मेला समिति के सदस्यों को शुभकामना देते हुए कहा कि दशकों पुरानी परंपरा को उन लोगों ने जीवित रखा है। अब मेले की परंपरा समाप्त होती जा रही है। लेकिन सलेमपुर में ना सिर्फ मेला बल्कि नाटक का मंचन एवं दंगल प्रतियोगिता का भी किया जाता है। मंत्री ने कहा कि मेला को और भी भव्य बनाने के लिए उनसे जो भी बन पड़ेगा वह हरसंभव मदद करेंगे।
समिति के मांगों को करते रहे हैं पूरी ,आगे भी करेंगे प्रयास - मंत्री जयंत राज
उन्होंने कहा कि मेला परिसर में उन्होंने स्टेज तथा सामुदायिक भवन बनवा दिया है। इसके अलावा मेला समिति की जो भी मांग होगी उसे पूरा करने का प्रयास करेंगे। मालूम हो कि पूजा के दौरान मेला में दो दिन नाटक का मंचन तथा दो दिन का दंगल प्रतियोगिता आयोजित होता है।
इस मौके पर जदयू के प्रखंड अध्यक्ष विमल सिंह, मेला समिति के अध्यक्ष विदुर सिंह, प्रकाश चौधरी, आशीष कुमार, रोबिन शर्मा, सुभाष राय, ओमप्रकाश सिंह, महेंद्र यादव, प्रदीप कापरी, परमानंद दास, विजय सिंह आदि मौजूद थे।
.png)


