प्रिंस APP न्यूज ब्यूरो रिपोर्ट भागलपुर (बिहार)
समाहरणालय के मिनी सभागार में धान अधिप्राप्ति को लेकर डीएम ने किया बैठक
बांका डीएम अंशुल कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार धान अधिप्राप्ति में 15 फरवरी तक नियमानुसार सभी किसान का धान एमएसपी पर खरीद के लिए जिला टास्क फोर्स की बैठक समाहरणालय के मिनी सभागार में हुई।बैठक में जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला सहकारिता पदाधिकारी, जिला प्रबंधक राज्य खाद्य निगम, प्रबंध निदेशक कॉपरेटिव बैंक, अध्यक्ष भागलपुर सेंट्रल कॉपरेटिव बैंक के साथ बांका जिला अंतर्गत सभी सहकारिता प्रसार पदाधिकारी शामिल थे।
बैठक में बांका डीएम ने दिया कई आवश्यक दिशा निर्देश
डीएम के द्वारा सभी को निर्देश दिया गया कि प्रतिदिन प्रत्येक प्रखंड में अपनी क्षमता के अनुसार धान खरीद करना है ताकि लक्ष्य की प्राप्ति हो सके। सभी किसान से संपर्क करें और उनको एमएसपी का लाभ मिल जाए। जिन समिति का कैश क्रेडिट समाप्त हो गया है उन सभी समिति को नियमानुसार आज ही कैश क्रेडिट देने के लिए कॉपरेटिव बैंक के प्रबंध निदेशक को बोला गया और निर्देश दिया गया कि किसी भी परिस्थिति में कैश क्रेडिट में बिलम न हो।
प्रतिदिन सभी पैक्स का समीक्षा करने को लेकर दिया निर्देश
जिला प्रबंधक राज्य खाद्य निगम,को निर्देश दिया गया कि सभी पैक्स का सीएमआर नियमानुसार तेजी से प्राप्त करें, ताकि पैक्स को चक्रीय पूंजी की प्राप्ति होते रहे और पैक्स गोदाम से निर्बाध रूप से धान मिल जा सके। जिला सहकारिता पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि प्रतिदिन सभी पैक्स का लगातार समीक्षा करे और जहां खरीद नहीं हो रहा है वहां जाकर किसान को एमएसपी का लाभ दे। जिला सहकारिता पदाधिकारी को निर्देश दिया गया प्रतिदिन सभी बीसीइओ के वीसी के माध्यम समीक्षा बैठक करें। जिला पदाधिकारी के द्वारा सभी को निर्देश दिया गया कि इसमें किसी भी तरह की गड़बड़बी होने पर संबंधित के ऊपर करवाइए किया जाएगा।
बांका के सभी किसानों को एमएसपी का मिले लाभ रखे ध्यान
प्रबंधक निदेशक कॉपरेटिव बैंक को निर्देश दिया गया विभागीय निर्देश का पालन करते हुए समय से सभी योग्य समिति को कैश क्रेडिट आज दे दिया जाए ताकि किसी भी समिति को परेशानी न हो। सभी सहकारिता प्रसार पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि मिलर को नियमानुसार तुरंत एडवांस सीएमआर के समतुल्य जीपीएस युक्त वाहन से धान दिलवाया जाए और संबंधित मिलर को नियमुसार तुरंत पैक्स को अग्रिम सीएमआर देने को बोला गया, इसमें किसी भी अस्तर से देरी ओर गड़बड़ी बर्दास्त नहीं है होगी। सभी को निर्देश दिया गया कि हर हाल में बांका के सभी किसान को एमएसपी का लाभ मिलना चाहिए। सभी पैक्स को अपने दी गई न्यूनतम लक्ष्य को प्राप्त करना होगा।
.png)



