सुबोध सिंह APP न्यूज डेक्स रिपोर्ट बांका (बिहार)
वारसावाद गांव में बाइक के धक्के से छह वर्षीय बालक की मौत
बांका जिले के शंभूगंज थाना क्षेत्र के वारसावाद गांव में बाइक के धक्के से 6 वर्षीय मासूम बालक गंम्भीर रूप से जख्मी हो गया। घटना के बाद जख्मी को इलाज के लिए पहले नजदीक के निजी क्लिनिक में भर्ती कराया। जहां बच्चा की हालत गंम्भीर देख बेहतर उलाज के लिए रेफरल अस्पताल अमरपुर रेफर कर दिया। इस दौरान अमरपुर रेफरल अस्पताल ले जाने पर चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार वारसावाद गांव निवासी बेचन देव यादव का 6 वर्षीय पुत्र आदित्य कुमार अपने घर के बाहर सड़क किनारे खेल रहा था। तभी गांव की ओर जा रही तेज रफ्तार बाइक चालक ने अनियंत्रित होकर बालक को धक्का मार दिया। जिससे 6 वर्षीय बालक गम्भीर रूप से जख्मी हो गया।
घटना के बाद इलाज के लिए स्थानीय निजी क्लीनिक में कराया भर्ती किया रेफर
घटना की शोर पर दौड़े परिजनों और ग्रामीणों की वहा भीड़ लग गई। जिसके बाद फिर बाइक चालक ने इलाज कराने की खर्चा देने की बात कही। जिसके बाद फिर जख्मी बालक को उपचार के लिए डोमो गांव स्थित प्राइवेट चिकित्सक के पास ले गया। जहां चिकित्सक ने बालक का प्राथमिक उपचार कर गंभीर स्थिति को देखते हुए जख्मी बालक को अमरपुर अस्पताल रेफर कर दिया। जिसके बाद फिर परिजन जख्मी बालक को लेकर रेफरल अस्पताल अमरपुर पहुंचे। जहां चिकित्सक डॉ दिवाकर सिंह ने 6 वर्षीय बालक आदित्य कुमार की जांच कर मृत घोषित कर दिया। बालक के मौत की सूचना मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गय। मृतक की मां जुशी देवी एवं अन्य परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल में परिजनो व ग्रामीणो की काफी संख्या में भीड़ लग गई। जिस कारण कुछ देर तक अस्पताल परिसर में अफरा तफरी का माहौल बन गया। मृतक बालक के परिजनों का करुण विलाप देख अस्पताल परिसर में मौजूद लोगों की भी आंखें नम हो गई। ग्रामीणों ने बताया मृत बालक दो भाइयों में सबसे बड़ा था, मृतक के पिता बेचन देव यादव मजदूरी करते हैं। घटना के बाद परिजन मृत बालक के शव का पोस्टमाटम कराने से साफ इंनकार कर दिया। और शव को लेकर सीधा गांव पहुंचे।
घटना को लेकर केस ना हो इसको लेकर किया जा रहा समझौता
घटना के बाद मृतक के परिजन धक्का मारने वाले बाइक चालक के पिता अरूण मंडल से केस दर्ज नही कराने के नाम पर दो बीघा जमीन की मांग की जा रही है। जिसको लेकर वारसावाद गांव में सामाजिक बैठकों का दौर जारी है। अब देखना यह है कि पीड़ित परिजनों की मांग पर आरोपी के पिता किस प्रकार अमल कर समझौता करते हैं। इस पर सभी की निगाहें टिकी हुई है। फिलहाल शंभूगंज थाना के पुलिस पदाधिकारी भी घटनाक्रम पर नजर रख रहे हैं।
.png)




