सुबोध सिंह APP न्यूज डेस्क रिपोर्ट बांका (बिहार)
शंभूगंज के एसएसपीएस कॉलेज में नए प्राचार्य दिवाकर पंजीकार ने संभाला प्रभार
बांका जिले के शंभूगंज प्रखंड क्षेत्र के एसएसपीएस महाविद्यालय शंभूगंज में मंगलवार को नये प्राचार्य के रूप में प्रो दिवाकर पंजिकार द्वारा पदभार ग्रहण किया गया। विदित हो कि पूर्व प्राचार्य प्रो डॉ योगेश कुमार सिंह 31 जनवरी को सेवानिवृत्त हो गए हैं।
एसएसपीएस महाविद्यालय शंभूगंज के नये प्राचार्य प्रो दिवाकर पंजिकार द्वारा पदभार ग्रहण के बाद कॉलेज कर्मियो ने उन्हे बुके देकर स्वागत किया।
कॉलेज का किया जाएगा विकास ,छात्र-छात्राओं को ना हो कोई समस्या रखा जाएगा विशेष ध्यान
इस दौरान नए प्राचार्य प्रो दिवाकर पंजिकार ने पदभार संम्भालने के बाद कहा का महाविद्यालय के सभी कर्मीयों के साथ मिलकर महाविद्यालय में विकास कार्य करते हुए छात्र छात्रो को किसी भी प्रकार की असुविधा नही हो इसका ध्यान रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि पूर्व प्राचार्य डॉ योगेश कुमार सिंह द्वारा महाविद्यालय में किये गए विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जायेगा।
प्राचार्य बनने के बाद कॉलेज कर्मियों ने बुके देकर किया स्वागत
इस मौके पर पुर्व प्राचार्य डॉ योगेश कुमार सिंह, एनएनएस के महाविद्यालय के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ सलील कुमार सिंह, प्रो कृष्णदेव सिंह, प्रो रामानंद सिंह, फो फजलू रहमान सहित महाविद्यालय के अन्य शिक्षक एवं शिक्षकोत्तर कर्मियों उपस्थित थे।
.png)



