APP न्यूज अमरपुर बांका (बिहार)
राजा परीक्षित के जन्म की कथा सुन भाव विभोर हुए श्रद्धालु
![]() |
| श्रीमद्भागवत कथा सुनाते कथा वाचिका |
बांका जिले के अमरपुर शहर के चंदसार पोखर पर चल रहे श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में हजारों की संख्या में श्रद्धालु कथा सुनने पहुंच रहे हैं। शुक्रवार को कथावाचिका सुश्री निशु भारद्वाज ने राजा परीक्षित के जन्म की कथा सुनाई। उन्होंने कहा कि पांडवों के वंशज अर्जुन के पुत्र अभिमन्यू की पत्नी उत्तरा के गर्भ से परीक्षित का जन्म हुआ।
जब परीक्षित गर्भ में थे तब महाभारत युद्ध के दौरान गुरु द्रोणाचार्य के मारे जाने पर क्रोधित होकर अश्वत्थामा ने पांडवों को मारने के लिए ब्रह्मास्त्र चलाया था। इस ब्रह्मास्त्र से अभिमन्यू की गर्भवती पत्नी उत्तरा के गर्भ से परीक्षित का जन्म हुआ। भगवान श्रीकृष्ण ने उत्तरा के गर्भ में प्रवेश कर बालक की रक्षा की।
उन्होंने कुंती कन्हैया संवाद भी सुनाई। इस मौके पर यजमान मनीष झा एवं दुर्गा झा आचार्य वेद पांडेय एवं कन्हैया शांडिल्य जी महाराज, आचार्य मुकेश मिश्रा के अलावा विवेकानंद महतो, अविनाश कुमार, जीवन मंडल, चिंटू मोदी, गौतम मंडल, दीपक पोद्दार, राम केशरी, राजकुमार पोद्दार समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।


