Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

ज्येष्ठगौरनाथ एवं मेढियानाथ में हो रहा भव्य मेला का आयोजन, उमड़ रही भीड़

 APP न्यूज अमरपुर ,बांका (बिहार)

महाशिवरात्रि पर भव्य मेले का हो रहा आयोजन , उमड़ रही भीड़ 

मोढ़ियानाथ मेले का दृश्य
बांका जिले के अमरपुर प्रखंड क्षेत्र के सुप्रसिद्ध ज्येष्ठगौरनाथ मंदिर एवं मेढियानाथ मंदिर परिसर में महाशिवरात्रि के अवसर पर भव्य मेले का आयोजन किया गया है। दोनों जगहों पर मेले में हजारों की संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। मेढियानाथ मेले में तारामाची, ब्रेक डांस समेत विभिन्न प्रकार के झूले, मिठाइयों की दुकानें एवं श्रृंगार प्रसाधन की दुकानें मेले की भव्यता बढ़ा रहे हैं। मेले में स्थानीय एवं आसपास के हजारों लोग आ रहे हैं। 

ज्येष्ठगौरनाथ मंदिर में भी लगा है भव्य मेला 

यही स्थिति ज्येष्ठगौरनाथ मंदिर परिसर में लगे मेले की भी है। मंदिर के आसपास तथा नदी में भी मनोरंजन के साधन महिलाओं, बच्चों एवं अन्य लोगों का मन बहला रहे हैं। मंदिर समिति के सदस्य पुलिस के सहयोग से विधि व्यवस्था बनाए रखे हुए हैं। लोग मेला देखने से पहले मंदिर में पूजा अर्चना कर रहे हैं।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |