APP न्यूज अमरपुर बांका (बिहार)
सड़क दुर्घटना में युवक गंभीर रूप से जख्मी
बांका जिले के अमरपुर थाना क्षेत्र के इंगलिशमोड़-शंभुगंज मुख्य पथ पर भरको गांव के समीप बाईक की टक्कर से ई रिक्शा वाहन पर सवार एक युवक जख्मी हो गया। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी अमरपुर रेफरल अस्पताल में दिया जहां से एम्बुलेंस की मदद से जख्मी युवक केन्दुआर गांव निवासी मिथिलेश कुमार को प्राथमिक उपचार के लिए रेफरल अस्पताल लाया गया।
जहां डॉक्टर अमित कुमार के द्वारा जख्मी युवक का प्राथमिक उपचार कर गंभीर स्थिती को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए मायागंज भागलपुर रेफर कर दिया गया। अस्पताल परिसर में ईलाजरत जख्मी युवक ने बताया कि वह इंगलिश मोड़ से ई रिक्शा वाहन पर सवार होकर केन्दुआर गांव स्थित अपने घर जा रहा था।
भरको गांव के समीप पहुंचते ही विपरीत दिशा से आ रहे बाईक चालक ने अनियंत्रित होकर ई रिक्शा वाहन में धक्का मार दिया। जख्मी का उपचार कर रहे डॉक्टर ने बताया कि घटना में युवक के सिर व पैर में गहरी चोट आई है जिसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर उपचार के लिए मायागंज भागलपुर रेफर कर दिया गया है।


