सुबोध सिंह APP न्यूज डेस्क रिपोर्ट बांका (बिहार)
शंभूगंज के एसएसपीएस कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के समापन कार्यक्रम पर मुख्य अतिथि बने डॉ राहुल कुमार
बांका जिले के शंभूगंज प्रखंड क्षेत्र के एसएसपीएस महाविद्यालय में सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई शंभूगंज के द्वारा आयोजित शिविर शुक्रवार को समारोह आयोजित कर समपन्न किया गया। जहां समारोह की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो दिवाकर पंजिकार द्वारा किया गया।
इस दौरान समारोह के मुख्य अतिथि तिलकामांझी विश्वविद्यालय भागलपुर के राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ राहुल कुमार व विशिष्ट अतिथि प्रो डॉ योगेश कुमार सिंह,प्रो प्रभाष चन्द्र सिंह, प्रो रामानंद सिंह उपस्थित थे। जहां आये हुए अतिथियों को सर्वप्रथम बुकें और अंग वस्त्र देकर महाविद्यालय के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ सलील कुमार सिंह द्वारा स्वागत किया गया।
समारोह का संचालन प्रो प्रभाष चन्द्र सिंह द्वारा किया गया। वहीं कार्यक्रम के पुर्व सरस्वती वंदना, स्वागत गीत एवं देश भक्ति गीत के साथ किया गया। वहीं सात दिवसीय शिविर के संबंध में जानकारी देते हुए महाविद्यालय शंभूगंज के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ सलील कुमार सिंह द्वारा बताया गया कि बाटेश्वर नगर गांव को गोद लेकर गांव में ही शिविर आयोजित किया गया था।
शिविर में मिलन समारोह, स्वच्छता अभियान, नशा उन्मूलन, पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य शिविर, दहेज प्रथा उन्मूलन सहित सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया।
जहां स्वयं सेवक आलोक मिश्रा द्वारा युवा शक्ति पर ही देश का विकास निर्भर है पर प्रकाश डाला गया। तिलकामांझी विश्वविद्यालय भागलपुर से मुख्य अतिथि के तौर पर आए डॉ राहुल ने छात्रो के व्यक्तित्व विकास पर जोर दिया।
उन्होने छात्राओं को राष्ट्रीय सेवा योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी तथा उन्हें अपने बड़ों का आदर सम्मान करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि हमें अपने आसपास के वातावरण को भी साफ स्वच्छ रखने और राष्टीय सेवा योजना को लेकर छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए छात्राओं को एनएसएस के विषय में जानकारियां दी।
डॉ राहुल ने छात्राओं को समझाया कि हमें प्रत्येक कार्य को मेहनत और लगन के साथ करना चाहिए। साथ ही बेटी बचाओ-बेटी पढाओं के साथ साथ छात्र-छात्राओं को नैतिक, आध्यात्मिक विकास की जानकरी दी। उन्होने छात्र-छात्राओं को देश सेवा को जीवन का अभिन्न अंग बनाने समाज में व्याप्त कुरितियों को त्यागने का आह्वान किया गया।
वहीं विश्वविद्यालय कार्यक्रम समन्वयक द्वारा स्वंय सेवक को प्रमाण पत्र दिया गया। इस मौके पर प्रो कृष्णदेव सिंह, प्रो दीपक कुमार सिंह, राजीव कुमार सिंह सचिन कुमार, कुमार गौरव, कुमार सोनू, एवं अन्य शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मीगण, स्वयंसेवक उपस्थित थे।
.png)







