ठाकुर विनोद सिंह APP न्यूज शंभूगंज बांका (बिहार)
खानगा गांव में नशे में धुत होकर अधेड़ मचा रहा था उत्पात, पुलिस ने पकड़ा
बांका जिले के शंभूगंज थाना क्षेत्र के खानगा गांव में शराब के नशे में धुत होकर एक अंधेड़ जमकर उपद्रव मचा रहे थे। जब परिवार के सदस्यो ने विरोध किया तो घर के पूरा परिवार के सदस्यों को गाली गलौज करते हुए घर से बाहर निकाल कर घर में ताला जड़ दिया।
इतना ही कुल्हाड़ी लेकर नशे में धुत अधेड़ संजय चौधरी हमला करने के लिए दौड़ पड़े। इसके बाद सूचना पर पहुंची शंभूगंज थाना के पुलिस पदाधिकारी ने उसे पकड़ लिया।जहां मेडिकल जांच में अल्कोहल पीने की पुष्टि हुई।
पत्नी को कुल्हाड़ी से मारने का कर रहा था प्रयास
इसके बाद उसे मजिस्ट्रेट के समक्ष बांका भेज दिया। जानकारी के अनुसार शंभूगंज थाना क्षेत्र के खानगा गांव के संजय चौधरी पिता गुरची चौधरी शराब के नशे में धुत होकर अपने घर में उपद्रव मचा रहा।
जब उसकी पत्नी सविता देवी ने विरोध किया तो परिवार के सभी सदस्यों को घर से बाहर निकाल कर घर में ताला लगा दिया। जब उसकी पत्नी ने इस तरह करने का विरोध किया और पुलिस को सूचना देने की बात कही तो शराब के नशे में धुत अधेड़ संजय चौधरी अपने घर से कुल्हाड़ी निकाल कर हमला करने के लिए दौड़ पड़े।
इस दौरान किसी तरह उसकी पत्नी सविता देवी और पुत्री ने दूसरे के घर में छुपकर जान बचाई। इसके बाद घटना पीड़ित पत्नी ने इसकी जानकारी फोन पर थाना के पुलिस पदाधिकारी को दिया। जहां सूचना पर पहुंचे कॉल 112 की पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर थाना ले आई।
जब उसका व्रेथ एनेलाइजर से जांच की गई तो अल्कोहल पीने की पुष्टि हुई। जिसके बाद पुलिस ने विधि सम्मत कारवाई करते हुए मजिस्ट्रेट के समक्ष शुक्रवार को बांका भेज दिया।
.png)





