Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

जिले में अपराधीयो ने 2 जनवरी को ऑटो चालक को कहां मारी थी गोली, इलाज के क्रम में जख्मी का कौन सा अस्पताल में हुई मौत, देखिए रिपोर्ट

नंदन कुमार APP न्यूज चांदन बांका (बिहार)

अपराधियों के गोली से जख्मी ऑटो चालक का इलाज के दौरान हुई मौत

घर का बुझ गया दीपक, परिजनो को अब सता ररी बिटिया की शादी की चिंता

बांका जिले के चांदन थाना क्षेत्र के गोविंदपुर गांव निवासी मोहन यादव के पुत्र मुन्ना यादव का रांची रिम्स में इलाज के दौरान गुरुवार 3 बजे मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही पकिजनो में कोहराम मच गया। बता दे कि 2 जनवरी 2025 गुरुवार को कटोरिया थाना के अंतर्गत मोचना वरण बांध के पास लगभग रात्रि 9:15 बजे गोविंदपुर निवासी ऑटो चालक मृतक मुन्ना यादव को सर में अपराधियों ने गोली मारकर जख्मी कर दिया। सूचना पर पहुंची कटोरिया पुलिस ने उसे रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया। फिर उसे कटोरिया से देवघर, देवघर से धनबाद, फिर धनबाद से दुर्गापुर रेफर किया गया।

दुर्गापुर में ऑपरेशन से सिर में फंसी गोली को बाहर तो निकाल लिया गया। लेकिन वहां भी जख्मी ओटो चालक कोमा में चला गया। डॉक्टरों की उम्मीद पर मन में कई प्रकार की आस लेकर मुन्ना ठीक होने की उम्मीद घर के सारे संपत्ति बेचकर भी इलाज करने की भरोसा लेते हुए रांची स्थित रिम्स में भर्ती कराया था। लेकिन जख्मी मुन्ना यादव आखिरकार जिंदगी की जंग हार गया।

मृतक के पत्नी बिंदु देवी पति के खोने के गम में बदहोश है पुत्री अंजली कुमारी, सोनम कुमारी पर शिवम कुमार पिता की छांव सर  से उठ जाने से, बच्चों ने मम्मी , चाचा, दादा- दादी की ओर की निहार कर आंख डबडबा कर विलाप करती है। उसकी बिलाप को देखकर सभी लोगों का हृदय छू लेता है। सबों ने शासन प्रशासन पर उंगलियां उठाकर कोषता है। यह कैसा कानून इंसान इंसान को मार रहा है और मुजरिम पकड़ से अभी बाहर है।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |