Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

ऑटो एवं बाईक की टक्कर में ऑटो पर सवार एक व्यक्ति जख्मी, गंभीर स्थिति में भागलपुर रेफर

APP न्यूज अमरपुर, बांका (बिहार)

जख्मी को अस्पताल में इलाज करते चिकित्सक

बांका जिले के अमरपुर-शाहकुंड मुख्य पथ पर शाहकुंड गांव के समीप बाईक की टक्कर से ऑटो पर सवार एक व्यक्ति जख्मी हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से जख्मी अमरपुर थाना क्षेत्र के महौता गांव निवासी सहदेव मंडल को प्राथमिक उपचार के लिए रेफरल अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टर अमीत कुमार के द्वारा जख्मी व्यक्ति का प्राथमिक उपचार कर गंभीर स्थिती को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए उन्हें मायागंज भागलपुर रेफर कर दिया गया।अस्पताल में ईलाजरत जख्मी व्यक्ति ने बताया कि वह शाहकुंड थाना क्षेत्र के बेलथु गांव गया था जहां से वह शुक्रवार को ऑटो से वापस अमरपुर आ रहा था तभी शाहकुंड गांव के समीप अमरपुर से अकबर नगर की ओर जा रही बाईक चालक ने अनियंत्रित होकर ऑटो में धक्का मार दिया।

 रिश्तेदार के घर शाहकुंड से लौट रहे थे 

मौके से बाईक चालक अपनी बाईक लेकर फरार होने में कामयाब हो गया। जख्मी हालत में उन्हें ऑटो चालक प्रिंस कुमार उन्हें उपचार के लिए रेफरल अस्पताल लेकर आये लेकिन उन्हें पवई चौंक पर उतारकर फरार हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें उपचार के लिए रेफरल अस्पताल लाया गया। जख्मी का उपचार कर रहे डॉक्टर ने बताया कि घटना में युवक के सिर व पैर में गहरी चोट आई है जिसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर उपचार के लिए मायागंज भागलपुर रेफर कर दिया गया है।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |