सुबोध सिंह APP न्यूज डेस्क रिपोर्ट बांका (बिहार)
बिहार काउंसिल ऑन साइंस एंड टेक्नोलॉजी पटना द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में एंबिशन पब्लिक स्कूल के 14 छात्रों ने डिस्ट्रिक्ट टॉपर की सूची में बनाया जगह स्कूल का नाम रौशन
बांका जिले के शंभुगंज प्रखंड क्षेत्र के एंबिशन पब्लिक स्कूल चौतरा के छात्रों को सरसीवी रमन टैलेंट सर्च इन साइंस टेस्ट 2025 में स्कूल के 14 छात्रों को ज्ञान विज्ञान भवन पटना में राज्य स्तर पर हुए पुरस्कार समारोह में मुख्य अतिथि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री सुमीत कुमार सिंह द्वारा पुरस्कृत किया गया। विदित हो कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी बिहार काउंसिल ऑन साइंस एंड टेक्नोलॉजी पटना द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में उक्त विद्यालय के इस वर्ष 14 छात्रों ने डिस्ट्रिक्ट टॉपर की सूची में अपनी जगह बनाकर प्रखंड तथा स्कूल का नाम रौशन किया।
इंजीनियरिंग कॉलेज बांका में विज्ञान दिवस के उपलक्ष्य में 13छात्रों को अपर समाहर्ता मनोज कुमार एवं डी.पी.ओ. राज कुमार राजू के द्वारा पुरस्कृत किया गया। जिसमें प्रसस्ति पत्र सहित मैडल तथा धन राशि प्रदान किया गया। साथ ही इंजीनियरिंग कॉलेज में बच्चों को रोबोटिक्स इत्यादि की भी जानकारी दी गई। टॉपर्स में शिवम कुमार गुप्ता, रमन कुमार,अमर कुमार,सितांशु राज,गुड़िया कुमारी,आनंद कुमार,आर्यन राज,आयुषी राज,अंजू बॉबी,दीपक कुमार,रौशन,अश्मित नयन तथा देवांश कुमार सिंह को ज्ञान भवन पटना में पुरुस्कृत किया गया।
वही इस मौके पर मुख्य अतिथि माननीय मंत्री विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं तकनीकी विकास विभाग बिहार सरकार रहें। देवांश को प्रसस्ति पत्र,मैडल तथा धनराशि से पुरुस्कृत किया गया। इस मौके पर विद्यालय के निदेशक कौशल कुमार सिंह ने कहा कि सफलता लगन व कठिन परिश्रम से मिलती है विज्ञान के प्रति छात्रों की रुचि सराहनीय है।
भारत के महान वैज्ञानिक सर चंद्रशेखर वेंकट रमन की याद में हर वर्ष विज्ञान दिवस मनाते है। वह भौतिकी से नोबेल पुरस्कार प्राप्त तथा भारत रत्न से सम्मानित रहें। उनके द्वारा शोधित रमन प्रभाव आज के विज्ञान युग मे सराहनीय भूमिका निभा रहे है। वही प्राचार्य मनोरंजन सिंह ने इस टेलेंट सर्च टेस्ट में सफल पूरे राज्य के छात्रों को बधाई व शुभकामनाएं दी।
उन्होंने कहा कि छात्रों में प्रतिभा की कमी नही होती है। हम शिक्षकों का काम उसे निखारना ही होता है। विद्यालय के विज्ञान शिक्षक आत्मानंद सिंह ने कहा कि विज्ञान हमें नया जीवन देने का काम किया है। विद्यालय में हुई विज्ञान प्रदर्शनी में भी बच्चों द्वारा प्रदर्श विभिन्न प्रकार की चीज़ें उनके विज्ञान के प्रति सच्ची निष्ठा बताती है।
इस मौके पर शिक्षक अशोक यादव,आशुतोष कुमार,ऋषिकेश सिंह,रजनीश सिंह,समीर सिंह,रीना कुमारी आदि ने सभी बच्चों को बधाई दी।
.png)






