ऋषभ गुप्ता APP न्यूज बाराहाट (बांका);
![]() |
पीटीसी को स्टार लगाते पुलिस पदाधिकारी |
जिले के बाराहाट थाना में पदस्थापित पीटीसी विजय कुमार को पदोन्नति पुलिस सहायक अवर निरक्षक के पद पर की गई। थाना परिसर में थानाध्यक्ष दीपक पासवान एवं अपर थानाध्यक्ष राजू कुमार ठाकुर दोनों ने मिलकर नए सहायक अवर निरीक्षक की वर्दी पर स्टार लगाया। वहीं थाना परिसर में सभी पुलिस पदाधिकारी एवं सिपाही को मिठाई खिलाकर उन्हें बधाई दी गई। हरेंद्र शर्मा, मनोज सिंह, रोहित राज, मनोज पासवान, नंदलाल साह, संगीता कुमारी, पीयूष कुमार, प्रशांत कुमार, सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं सिपाही ने बधाई दी।