सुभाष सिंहAPP न्यूज ब्यूरो रिपोर्ट बांका(बिहार);
![]() |
देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह |
देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी के निधन हो गया । वे 92 साल के थे। पूर्व प्रधानमंत्री का तबीयत बिगड़ने पर उन्हें दिल्ली के ही एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। उन्होंने अपने दूरदर्शी नेतृत्व और ऐतिहासिक आर्थिक सुधारों के माध्यम से भारत की अर्थव्यवस्था को नई दिशा दी। उनके योगदान को यह देश सदैव स्मरण करेगा। डॉ. मनमोहन सिंह जी एक सच्चे विद्वान, कुशल प्रशासक और विनम्र व्यक्तित्व के धनी थे।
जीवन सादगी, सेवा और समर्पण की अद्भुत मिसाल थे डॉ मनमोहनउनका जीवन सादगी, सेवा और समर्पण की अद्भुत मिसाल है। उनका जाना भारत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। डॉ मनमोहन सिंह के निधन की खबर सुनते ही बांका के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में अशोक की लहर छा गई है उनके निधन पर भाजपा जिला अध्यक्ष विक्की मिश्रा,भाजपा नेता डॉ मृणाल शेखर ,जिला जदयू अध्यक्ष अमरेंद्र पटेल, कांग्रेस जिला अध्यक्ष ,लोजपा जिला अध्यक्ष ,राजद जिला अध्यक्ष अर्जुन ठाकुर आदि ने शोक संवेदना व्यक्त की है।