Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

APP न्यूज बांका : मंदार में भगवान को नवान्न पर नए अन्न का भोग लगाकर परंम्परा के साथ मनाया नवान्न का पर्व, पंचामृत का प्रसाद किया ग्रहण


माखन सिंह APP न्यूज बौसी, बांका (बिहार) 

बांका जिले भर में नई अनाज के तैयार होने के बाद किसानों के खुशहाली का पर्व नवान्न गुरुवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। खासकर यह पर्व मंदार क्षेत्र में आस्था और उल्लास के साथ मनाया गया। यह प्रथा कई वर्षों से चला आ रहा है। जिसको मंदार वासी आज तक नियम श्रद्धा के साथ मना रहे हैं । वहीं घर-घर में इसकी महत्व और परंपरा को देखते हुए पूजा अर्चना की गई। 


भगवान को पंचामृत का भोग लगाकर प्रसाद किया ग्रहण

लोगों ने अपने परिवार और बंधु बांधव के साथ ग्रहण किया। नई फसल से तैयार चूड़ा चावल तथा दही एवं अन्य प्रसाद भोग आदि भगवान मधुसूदन को सबसे पहले सुबह लोगों ने प्रसाद स्वरूप पंचामृत के रूप में समर्पित किया। और पूजा अर्चना की सुबह से ही मंदिर में अन्नदाताओं की भीड़ लगी हुई थी और भगवान को समर्पित कर रहे थे छप्पन भोग के तरह सजाकर उन्हें यह अन्य समर्पित किया गया। लोग अपने घर में इस भोग को प्रसाद स्वरूप ग्रहण किया। 

भगवान मधुसुदन की पुजा कर सुख समृद्धि की किया कामना

सभी ने खुशहाली और समृद्धि का आशीर्वाद मांगा। जानकारी होगी आज सुबह से ही भगवान मधुसूदन को असनन एवं पूजा करने के लिए प्रसाद चढ़ाने के लिए बौंसी के आसपास के कई गांव के लग रही लोगों की भीड़ लोगों ने श्रद्धा पूर्वक भगवान को भोग लगाया और पूजा पाठ किया। 



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |