Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

APP न्यूज बांका : गोड्डा विधायक संजय यादव झारखंड सरकार में मंत्री बनाए जाने से बांका के ढ़ाका मोड़ में खुशी का माहौल, बांटी मिठाई


प्रिंस , APP न्यूज , वरीय संवाददता बांका ,(बिहार) :

बांका जिले के ढ़ाका मोड़ के संजय यादव जो गोड्‌डा विस से विधायक है उन्हें झारखंड सरकार में मंत्री बनाए जाने पर गुरुवार की शाम करीब 4 बजे युवा राजद के सदस्यो नें गांधी चौक पर मिठाई बांटकर खुशी जताई। खासकर उनके गांव में खुशी का माहौल है। जिला राजद युवा अध्यक्ष व युवा राजद के जिला उपाध्यक्ष गौतम गौर ने कि विधायक संजय यादव के मंत्री बनने पर लोगों के बीच मिठाई का वितरण किया गया। 


तीन बार विधायक बन चुके संजय यादव इस बार मंत्रीमंडल में हुआ शामिल 

उन्होने बताया की संजय यादव के मंत्री बनने से गोड़डा सहित पूरे झारखंड का सर्वागीण विकास होगा। बता दे कि संजय यादव गोड्डा विस से तीसरी वार विधायक है। एक बार झारखंड बिहार का बंटवारा होने के पूर्व व दो बार झारखंड अलग होने के बाद विधायक बने है। संजय यादव लालू यादव के बेहद करीबी माने जाते है। वही ललन यादव, शुभम कुमार, सहित अन्य सदस्यों ने संजय यादव को झारखंड मंत्री मंडल में शामिल किए जाने पर खुशी जाहिर की है। 



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |