माखन सिंह APP न्यूज बौंसी ,बांका (बिहार):
जिले के बौसी थाना क्षेत्र के नगर पंचायत अवस्थित दलिया गांव वार्ड नंबर 17 में नेमान पर्व के दिन ही गुरुवार को दो किसानों के अलग-अलग फसल जल गया। जिससे हजारों का नुकसान हुआ। बताया जाता है कि इस कांड में काफी संख्या में अन्नदाता के अन्न जलकर खाक हो गए। असामाजिक तत्वों पर इस अग्निकांड का आरोप लगाया जा रहा है।
दो किसानो का धान जलकर हुई राख, हजारौ की क्षति
इस कांड में महिलाल यादव पिता स्वर्गीय उदेश्यर यादव का दान करीब ₹40000 एवं प्रमोद यादव पिता स्वर्गीय दिनचु यादव का करीब 30000 का धान जलकर खाक हो गया। रचना के बाद पुलिस प्रशासन भी इस मामले की जांच के लिए पहुंची है और मामला को शांत कराया गया। इस बीच स्थानीय लोगों द्वारा टैंकर के माध्यम से आग पर काबू पाया गया। अगर आग बुझाने का वाहन रहता तो शायद आग पर काबू पाया जा सकता था और नुकसान से बचा जा सकता था।
फायर व्रिगेड वाहन नही रहने से आग से होता भारी तबाही
अग्नि वहां के बारे में पूछे जाने पर पता चला कि नगर पंचायत होने के बावजूद यहां यह वाहन उपलब्ध नहीं है। घटना होने पर कटोरिया प्रखंड से वाहन को बुलाया जाता है तब तक सब कुछ शेष होने की स्थिति में रह जाता है। स्थानीय अंचला अधिकारी रवि कुमार ने बताया कटोरिया से अग्नि सामान वाहन को घटना की सूचना पर बुलाया जाता है। वार्ड पार्षद श्रीकांत यादव ने भी आग बुझाने में सभी के साथ सहयोग किया। वहां के आते-आते सब कुछ स्वभाव हो गया था स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाया। सबसे बड़ी विडंबना यह है कि नगर पंचायत होने के बावजूद भी 25 किलोमीटर रेंज के इस प्रखंड में एक भी अग्निशामक वाहन की सुविधा उपलब्ध नहीं है।