Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

APP न्यूज बांका : जिले के डीएम ने रजौन में स्मार्ट विलेज के निर्माणाधीन कार्य प्रगति का किया निरीक्षण, पदाधिकारीयो को दिया कई निर्देश


सुभाष सिंह APP न्यूज ब्यूरो रिपोर्ट बांका,(बिहार): 

बांका जिला पदाधिकारी,बांका श्री अंशुल कुमार के द्वारा गुरूवार को बाबरचक रजौन में स्मार्ट विलेज के निर्माणाधीन कार्य प्रगति का निरीक्षण किया गया। साथ ही जिला पदाधिकारी द्वारा विद्यालय निर्माण कार्य के निरीक्षण के क्रम में  वहां उपस्थित पदाधिकारी को जल्द से जल्द कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। 


तालाब के किनारे किनारे फेवर ब्लॉक का कार्य समय पर पुरा करने का दिया निर्देश 

वही तालाब के किनारे किनारे फेवर ब्लॉक के कार्य को ससमय पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही हाट के निरीक्षण के क्रम में जिला पदाधिकारी द्वारा शेष कार्य जल्द से जल्द पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया। जिला पदाधिकारी द्वारा आंगनवाड़ी केन्द्र का निरीक्षण किया गया तथा आंगनवाड़ी में की गई चित्रकारी के कार्य को पूरा करने हेतु निर्देशित किया गया। जिला पदाधिकारी द्वारा सभी निर्माणाधीन आवासों के कार्य पूर्ण करने तथा पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु सभी आवासों में पाइपलाइन का पूर्ण करने हेतु निर्देश दिया गया।  

 खेल मैदान का कार्य पुरा करने का दिया निर्देश

खेल मैदान के शेष कार्य को पूरा करने हेतु प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा को निर्देशित किया गया। सभी संबंधित विभागों के पदाधिकारी को शेष  सभी कार्य को ससमय पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया। इस निरीक्षण के क्रम में उप विकास आयुक्त, बांका, जिला आईटी प्रबंधक, बांका,  प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |