Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

APP न्यूज भागलपुर : समता पार्टी के संस्थापक सदस्य रहे पूर्व विधायक का निधन


सुबोध सिंह, डेस्क रिपोर्ट , बांका (बिहार):

भागलपुर जिले सुल्तानगंज के पूर्व विधायक व तारापुर के सिसुआ गांव के निवासी गणेश पासवान का रविवार की देर शाम करीब 9:11 बजे निधन हो गया। वे 89 वर्ष के थे। पूर्व विधायक गणेश पासवान ने पैतृक गांव सिसुआ में अंतिम सांस ली। समता पार्टी के संस्थापक सदस्यों में शामिल गणेश पासवान वर्तमान में भाजपा में थे। जहां उनका मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तथा राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद से भी अच्छा संबंध रहा था। साथ ही पूर्व मंत्री शकुनी चौधरी के परममित्र थे।

पूर्व विधायक कई माह से चल रहा था बीमार

गणेश पासवान का स्वास्थ्य भी बहुत ज्यादा खराब नहीं था। उन्हें लीवर को लेकर थोड़ी परेशानी थी, जिसका इलाज चल रहा था। गणेश पासवान अपने पंचायत में लगभग 36 साल तक मुखिया रहे थे। मुखिया का कार्यकाल से उभरकर सियासत में में कदम रखा फिर वो सुलतानगंज से समता पार्टी की टिकट पर विधायक बने। जहां समाजसेवा में भी ग्रामीणों के बीच उनकी खास पहचान थी।

दबे कुचले लोगो व गरीबो के आवाज थे गणेश पासवान 

गणेश पासवान काफी उदारवादी थे। वो दबे-कुचले लोगों के हक की लड़ाई के लिए हमेशा तैयार रहते थे। विधानसभा का चुनाव हो या लोकसभा का अथवा शहरी निकाय का हो, वे बढ़-चढ़ कर भाग लेते थे। समता पार्टी के संस्थापक सदस्यों में शामिल गणेश पासवान बाद में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ जदयू में शामिल हो गए थे। कुछ दिनों के लिए उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल का भी दामन थामा था। बाद में वे भाजपा में शामिल हो गए।

पूर्व विधायक के निधन पर डिप्टी सीएम से लेकर विधायक ने शोक संवेदना की व्यक्त 

पूर्व विधायक गणेश पासवान अपने पीछे तीन बेटियां तथा चार बेटे को छोड़ गए। उनके निधन पर इलाकों में शोक की लहर है। बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, पूर्व मंत्री शकुनी चौधरी, सुलतानगंज विधायक प्रो ललित नाराणय मंडल, सुलतानगंज विस के पूर्व प्रत्यशी हिमाशु पटेल, राजद नेता चंदन कुमार , जदयू नेता डॉ विजय कुमार, आदि ने शोक व्यक्त किया है। 



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |