Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image

APP न्यूज बांका : अमरपुर पश्चिमी अध्यक्ष पद पर और नगर अध्यक्ष पद पर भाजपा ने किया दो लोगो का मनोनयन, कौन है दोनो दिग्गज, देखिए रिपोर्ट

कुंदन कुमार APP न्यूज अमरपुर (बांका) ;

मनोनयन के बाद भाजपा नेताओं के साथ दोनों दिग्गज

अमरपुर पश्चिमी अध्यक्ष पद पर और नगर अध्यक्ष पद पर दो संघर्षशील कार्यकर्ताओं को किया मनोनयन

जिले के अमरपुर नगर पंचायत के महमदपुर स्थित  काली मंदिर परिसर में सोमवार को भाजपा सांगठनिक चुनाव को लेकर एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य रूप से पार्टी के जिलाध्यक्ष विक्की मिश्रा,जिला उपाध्यक्ष नीलम सिंह,बांका के पुर्व प्रत्याशी मनोज यादव,भागलपुर लोकसभा प्रभारी रामानंद चौधरी,जिला चुनाव प्रभारी महेश गुप्ता,भाजपा नेता सह अमरपुर विधानसभा के पुर्व प्रत्याशी डॉ मृणाल शेखर उपस्थित हुए। बैठक में उपस्थित पार्टी के वरिय अधिकारियो के समक्ष सर्व सम्मति से अमरपुर पश्चिमी अध्यक्ष पद पर उदय शर्मा तथा अमरपुर नगर अध्यक्ष पद पर सौमित्र चटर्जी का मनोनयन किया गया।

मनोनयन के बाद दोनों अध्यक्षों को कार्यकर्ताओं और नेताओं ने दी बधाई

नव मनोनित अध्यक्षो को पार्टी कार्यकर्ताओ ने फुलो का माला पहनाकर जीत की बधाई दिया।पुर्व प्रत्याशी डॉ शेखर ने दोनो अध्यक्षों को बधाई देते हुए कहा दोनो नव मनोनित अध्यक्ष पार्टी के पुराने कार्यकर्ता हैं।उनके अध्यक्ष पद पर मनोनयन से पार्टी और मजबुत होकर पार्टी के जड़ो को गहराई तक पहुंचाई जायेगी।जिलाध्यक्ष विक्की मिश्रा ने कहा कि अमरपुर विधानसभा मे भाजपा कार्यकर्ताओं का कार्य बेहतर है।आगे पार्टी का विस्तार गांव -गांव तक पहुंचाई जायेगी।इस अवसर पर ज़िला उपाध्यक्ष मुकेश सिन्हा ,शिव शंकर पोद्दार उर्फ भोलू पोद्दार,रिपुसुदन सिंह,रितेश रमण,मृत्युंजय शर्मा,बिपिन ठाकुर,गौरीशंकर सिंह,प्रदीप गांय ,रूबेश कुंवर,सुजीत कसेरा,गुणाधर साह समेत अन्य लोग मौजूद थे।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |