Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

APP न्यूज बांका : सरकार ने नए वर्ष के पहले बांका एसपी को दिया तोहफा ,बनाए गए पुलिस उप- महानिरीक्षक

प्रिंस राज,APP न्यूज वरीय संवाददाता बांका (बिहार);

बांका एसपी डॉक्टर सत्य प्रकाश
बांका एसपी बनाए गए पुलिस उपमहानिरीक्षक दी बधाई

बांका एसपी डॉक्टर सत्य प्रकाश को सरकार ने पदोन्नति देते हुए आरक्षी अधीक्षक से पुलिस उप-महानिरीक्षक बनाया है। सरकार के अपर सचिव के द्वारा जारी पत्र में उन्हें पदोन्नति का उल्लेख किया है। बता दे की बांका के एसपी डॉक्टर सत्य प्रकाश 2011 बैच के प्रशासनिक अधिकारी थे। जहां सरकार के अवर सचिव एस एस रिजवानी ने बांका एसपी डॉक्टर सत्य प्रकाश का पदोन्नति कर पुलिस उप महानिरीक्षक बनाए जाने को लेकर पत्र जारी कर दिया है। बता दे की बांका पुलिस अधीक्षक डॉक्टर सत्य प्रकाश का बांका में यह दूसरी कार्यकाल था। इस दौरान उनके कार्यकाल में अपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के साथ-साथ कई इनामी अपराधियों को गिरफ्तार करने, लंबित कांडो का निष्पादन कराने सहित कई कार्यो को लेकर जाने जाते थे।

बांका एसपी डॉ सत्य प्रकाश को कम करने व कराने का एक अलग था अनुभव

उनकी स्वच्छ छवि को लेकर जिले भर में प्रसंशा होती थी। बांका एसपी डॉक्टर सत्य प्रकाश के कार्यकाल में जिले भर के पदाधिकारी बेहतर ढंग से कार्य करते थे। जिले को संभालने में और अपराधी घटनाओं पर अंकुश लगाने में उनका एक अलग अनुभव और नजरिया था। साथ ही पुलिस पदाधिकारी से कार्य लेने का भी उन्हें एक अलग अनुभव था। जिससे पुलिस पदाधिकारी भी उनकी बातों को और आदेशों को गंभीरता के साथ पालन करते थे। बांका एसपी डॉक्टर सत्य प्रकाश को पुलिस उप-महानिरीक्षक बनाए जाने पर लगातार बधाइयां मिल रही है।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |