सुभाष सिंह APP न्यूज ब्यूरो रिपोर्ट बांका ,(बिहार);
![]() |
विकास योजनाओं का उद्घाटन करते विधायक मनोज यादव |
बेलहर विधानसभा क्षेत्र में सड़क एवं खेल मैदान का किया उद्घाटन
जिले के बेलहर के जदयू के विधायक युवा सम्राट मनोज यादव ने आज अपने बेलहर विधानसभा क्षेत्र के फूलीडूमर प्रखंड के भितिया में मुख्यमंत्री सड़क योजना के तहत उन्होंने सड़क का उद्घाटन किया। वहीं खेसर पंचायत के मधुबन गांव में उन्होंने खेल मैदान का उद्घाटन किया।
विधायक ने बेलहर विधानसभा को विकसित क्षेत्र बनाने की कही बात
वही खेसर के बाबू टोला खजाना में सड़क का उद्घाटन किया। जबकि जबकि फूली डूमर में आंगनवाड़ी केंद्र का उद्घाटन किया। उद्घाटन के बाद विधायक मनोज यादव ने बताया कि बेलहर विधानसभा क्षेत्र को विकसित क्षेत्र बनाया जाएगा। चाहे सड़कों की समस्या हो या किसानों की समस्या हो हर क्षेत्र में विकास कार्य हो रही है। इस मौके पर राजेश कुमार सिंह मुखिया चंदन यादव तेलिया पहाड़ पंचायत के पैक्स अध्यक्ष विंदेश्वरी यादव रामानंद यादव लोकनाथ यादव प्रियांशु कुमार नटवर कुमार आदि मौजूद थे।