प्रिंस APP न्यूज वरीय संवाददाता बांका (बिहार):
राजद ने जिला कार्यालय में किसान दिवस के रूप में मनाया पूर्व पीएम चौधरी चरण सिंह की जयंती
जिला राष्ट्रीय जनता दल के तत्वाधान में सोमवार की दोपहर 2 बजे राजद कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती किसान दिवस के रूप में मनायी गई। जिलाध्यक्ष अर्जुन प्रसाद ठाकुर की अध्यक्षता में कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि चौधरी चरण सिंह किसानों के सबसे बड़े नेता थे।
चौधरी चरण सिंह को बताया किसानो का नेता
किसान में कोई जाति, धर्म नहीं होता है। चाहे वह मजदूर हो, चाहे वह छोटा किसान हो या बड़ा किसान हो सब एक समान होते है। किसानों के हक अधिकार और अनेको समस्याओं का उन्होंने समाधान किया। मौके पर राजद नेता निजाम दुर्रानी, देवेन्द्र यादव, पप्पु यादव, उदय यादव, नरेश यादव सहित अन्य नेता मौजूद रहे।