सुबोध सिंह APP न्यूज, डेस्क रिपोर्ट बांका (बिहार);
![]() |
शंभूगंज थाना में शिकायत करती पीड़ित |
दहेज की डिमांड पूरी नहीं करनी पर युवक ने की दूसरी शादी, पहली पत्नी को मारपीट कर घर से निकाला
जिले के शंभूगंज थाना क्षेत्र के चौतरा गांव में दहेज में 5 लख रुपए की डिमांड पूरी नहीं होने पर युवक ने दूसरी शादी कर पत्नी को घर लेकर चला आया। जब पहली पत्नी ने विरोध किया तो उसे लाठी डंटा के साथ मारपीट करते हुए घर से बाहर कर दिया। घटना के बाद पीड़ित सावित्री देवी अपने बहन पूनम देवी के साथ शंभूगंज थाना पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस को देते हुए अपने ही पति राहुल यादव पिता चंद्र यादव के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराया है।
युवक का वर्ष 2016 में शाहपुर गांव में सावित्री देवी से हुई थी शादी
शंभूगंज थाना क्षेत्र के चौतरा गांव के चंदर यादव के पुत्र राहुल यादव की शादी वर्ष 2016 में शंभूगंज थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव के नंदकिशोर यादव की पुत्री सावित्री कुमारी से हिंदू रीति रिवाज के अनुसार हुई थी। जहां शादी के बाद एक पुत्री भी हुई। किंतु इसी बीच राहुल यादव दहेज में 5 लाख रुपए की डिमांड करने लगा। जब दहेज की मांग पूरी करने में सावित्री देवी के माता-पिता ने असमर्थकता जाहिर की तो सनकी राहुल यादव ने मंझौनी गांव में दूसरी शादी बजरंगी यादव के पुत्री चंपा कुमारी से कर लिया।
मंझौनी गांव में दूसरी शादी कर पत्नी को लाया घर
और उसे शादी करने के बाद घर ले आया। जब सावित्री देवी ने इसका विरोध किया तो राहुल यादव ने लाठी डंटा के साथ गाली गलौज और मारपीट करते हुए सावित्री देवी को घर से बाहर कर दिया। घटना के बाद वह एक वर्ष की पुत्री को लेकर रोती विलखते अपने बहन पूनम देवी के साथ शंभूगंज थाना पहुंचे। जहां घटना की जानकारी पुलिस को देते हुए अपने ही पति राहुल यादव के विरुद्ध लिखित शिकायत कर दोषी पर कार्रवाई करने की मांग की है। इधर शंभूगंज थानाध्यक्ष मंटू कुमार ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।