सुभाष सिंह APP न्यूज ब्यूरो रिपोर्ट बांका ( बिहार);
लघु जल संसाधन विभाग के मुख्य अभियंता से सरकार की छवि हो रही है धूमिल- सांसद गिरीधारी
बांका सांसद गिरीधारी यादव ने लघु जल संसाधन विभाग के मुख्य अभियंता पर कई गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने बताया इसकी शिकायत वह सरकार से कर रहे हैं। ताकि इसकी जांच कर दोषी पर कार्रवाई की जा सके। उन्होंने बताया कि कई ठेकेदार लगातार टेंडर को लेकर बैठक करते हैं। उन्होंने बताया की लघु जल संसाधन विभाग में सबसे ज्यादा अनियमिता बरतने में दोषी हैं तो वह मुख्य अभियंता भागलपुर जगन्नाथ पासवान है।
उन्होंने उदाहरण स्वरूप बताया कि भागलपुर प्रक्षेत्र के अंतर्गत वर्ष 2022 से उनके द्वारा मां कंस्ट्रक्शन लाल रूपक कुमार सिंह व जितेंद्र सिंह के लिए 50% से अधिक निविदाओ को मैनेज किया गया है। जो जांच करने से स्पष्ट हो जाएगा। उन्होंने बताया कि मुख्य अभियंता जगन्नाथ पासवान के कारनामों से सरकार की छवि धूमिल हो रही है। उन्होंने इसकी शिकायत लघु जल संसाधन विभाग के सचिव से लिखित रूप से करते हुए दोषी पर कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही इसकी शिकायत मुख्यमंत्री से भी करने की बात कही है। साथ ही मुख्य अभियंता के द्वारा अर्जित की गई आय से अधिक संपत्ति की भी जांच करने की मांग की गई।
बांका सांसद गिरधारी यादव के आरोपों पर जब जल संसाधन विभाग के मुख्य अभियंता जगन्नाथ पासवान के मोबाइल नंबर पर फोन कर उनपर लगे आरोपो के बारे में पुछा तो उन्होंने कुछ भी बताने से साफ इंनकार कर दिया। उन्होंने सिर्फ इतना कहा कि अभी व्यस्त हुं, बात में बताएगें।