प्रिंस APP न्यूज वरीय संवाददाता बांका ,(बिहार);
![]() |
ककवारा में बैठक करते राजद कार्यकर्ता |
राजद की प्रखंड स्तरीय बैठक रविवार को जिले के ककवारा पंचायत के भोलाराय डीह गांव में की गई। बैठक की अध्यक्षता राजद के बांका प्रखंड अध्यक्ष सुनील यादव ने किया। इस दौरान बैठक में सभी पंचायत के अध्यक्ष व अन्य प्रकोष्ठों के सदस्य उपस्थित हुए। बैठक में संगठन को और भी ज्यादा मजबूत बनाने पर चर्चा की गई। सर्वसम्मति से निणय लिया गया कि 31 दिसंबर तक सभी बूथों पर अपना प्रारंभिक सदस्य एवं क्रियाशील सदस्य बना लिया जाएगा।
माई बहिन मान योजना को लेकर दी जानकारी
राजद प्रखंड अध्यक्ष सुनील यादव ने कहा कि हमारे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को कहा है कि हमारी सरकार बनने पर "माई - बहिन मान योजना" के तहत 2500 रुपये प्रत्येक महीने माता व बहनों को दिया जाएगा। इसकी जानकारी प्रत्येक पंचायतों में लोगों को देना है। इस मौके पर प्रमुख प्रतिनिधि अशोक यादव, नंदलाल यादव, मो जुनेद अंसारी, नितिश कुमार,मंटू मांझी सहित अन्य राजद कार्यकर्ता उपस्थित थे।