प्रिंस APP न्यूज वरीय संवाददाता बांका,(बिहार);
![]() |
जनसुराज के प्रदेश अध्यक्ष कार्यकर्ता के साथ बैठक करते |
जनसुराज के प्रदेश अध्यक्ष ने बांका में कहा ,बिहार में 243 सीटों पर चुनाव लड़कर सरकार बनाएंगे सरकार
जनसुराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन भारती रविवार को बांका पहुंचे, जहां जनसुराज पार्टी के जिलाध्यक्ष सुजाता वैध, समाजसेवी संजय चौहान, संतोष सिंह सहित अन्य उनका भव्य स्वागत किया। सर्वप्रथम वह महात्मा गांधी के प्रतिमा पर माल्यर्पण किए, जिसके बाद बाबा साहब के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। वहीं आजाद चौक के समीप भवन में जनसुराज के कार्यकारिणी समिति की बैठक में शामिल हुए। जहां आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा की। साथ ही साथ संगठन को जिले में मजबूत बनाने को कहा गया। वहीं बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं से भी प्रदेश अध्यक्ष ने एक एक कर संवाद किया। कार्यकर्ताओं से उनकी समस्या भी जानी।
बैठक कार्यकर्ताओं में भरा राजनीतिक जोश
प्रदेश अध्यक्ष मदन भारती ने कहा कि बांका में यह मेरी यात्रा है। यात्रा के दौरान देखा गया कि यहां के कार्यकर्ताओं में जनसुराज पार्टी के प्रति काफी उत्साह है। आगामी विधानसभा चुनाव में हमारी पार्टी 243 सीटों पर चुनाव लड़ेगी और बहुमत साबित कर बिहार में अपनी सरकार बनाएगी। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सभी जगहों पर तैयारी की जा रही है। बांका जिले पांचों सीटों पर हमारे प्रत्याशी जीत दर्ज करेंगे। क्योंकि यहां के लोगों में जनसुराज पार्टी के प्रति काफी उत्साह देखा गया। इस मौके पर चंदन सिंह, काशीनाथ चौधरी, मुन्ना सिंह, रवि मिश्रा, बिट्टू सिंह सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।