Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

APP न्यूज भागलपुर : मुख्यमंत्री नीतीश को लेकर और बीपीएससी परीक्षा को लेकर क्या बोले तेजस्वी यादव देखिए रिपोर्ट

डबलू कुमार APP न्यूज भागलपुर (बांका); 

प्रेस कॉन्फ्रेस करते तेजस्वी यादव 

बिहार के मुख्यमंत्री थके है,सीएम हाउस में बंधक बनकर रहते है , चार रिटायर्ड अफसर चला रहे बिहार- तेजस्वी

बिहार के विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव कार्यकर्ता दर्शन व संवाद यात्रा के दौरान भागलपुर पहुंचे। टाउन हॉल में कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के बाद तेजस्वी यादव ने मीडिया को संबोधित किया। मीडिया को संबोधित करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार थके हुए मुख्यमंत्री हैं सीएम हाउस में बंधक बनाकर रहते हैं। बिहार में चार रिटायर्ड अफसर बिहार को चला रहे हैं। काबिल अधिकारियों को होने नहीं दिया जा रहा है। तेजस्वी यादव ने मीडिया के सामने 17 महीना के सत्ता के कार्यकाल में अपनी उपलब्धि गिनाते हुए कहा कि 17 महीना में नौकरियों का पिटारा खोल दिया गया था।

बीपीएससी परीक्षा रद्द करने की किया मांग

समय पर बहाली निकला जाता था समय पर फॉर्म भरने के बाद परीक्षा होती थी और समय पर रिजल्ट दिया जाता था एक भी पेपर लीक नहीं हुआ था मेरे शासनकाल में तेजस्वी यादव ने कहा कि 70 में बीएससी की परीक्षा हर हाल में रद्द किया जाना चाहिए वह सरकार से मांग किया गया। तेजस्वी यादव ने इस दौरान बिहार के डिप्टी सीएम सिंन्हा को जमकर हमला किया। तेजस्वी ने कहा कि डिप्टी सीएम विजय सिंन्हा बेकार आदमी है। उन्हें कुछ नहीं आता है। वह दिन-रात झूठ बोलने में लगे रहते हैं। 

मुख्यमंत्री के संवाद यात्रा पर तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल

मुख्यमंत्री के संवाद यात्रा पर किए गए आवंटन राशि पर भी तेजस्वी ने जाम का प्रहार किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि बिहार गरीब राज्य है जनता का पैसा का लूट मचाया जा रहा है मुख्यमंत्री से जनता को मिलने के लिए इतनी बड़ी राशि का इंतजाम किया गया है। भागलपुर में तेजस्वी के कार्यक्रम को लेकर करता हूं में काफी उत्साह का माहौल देखा गया काफी संख्या में कार्यक्रम में महिलाओं ने भी भाग लिया। तेजस्वी के साथ राज्यसभा सदस्य संजय यादव पूर्व मंत्री शक्ति यादव पूर्व सांसद जयप्रकाश नारायण यादव सहित कई पूर्व मंत्री एवं राजद के वरिष्ठ नेता मौजूद थे।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |