Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

APP न्यूज बांका : जिले के शंभूगंज व अमरपुर के 455 आंगनवाड़ी केन्द्र के वर्तन का हुआ वितरण


सुभाष सिंह APP न्यूज ब्यूरो रिपोर्ट बांका ,(बिहार) : 

बांका जिला अंतर्गत शंभूगंज और अमरपुर प्रखंड के 455 आंगनबाड़ी केंद्रों पर सामग्री/बर्तन का वितरण किया गया। जिला पदाधिकारी के पहल पर आंगनबाड़ी केंद्रों पर विशेष सुविधा उपलब्ध कराते हुए पहले आंगनबाड़ी केंद्रों का जीर्णोद्धार किया गया। अब सभी केंद्रों पर सामग्री/बर्तन का वितरण किया जा रहा है।

आंगनवाड़ी केन्द्रो पर अब नही होगी परेशानी 

यह पहली बार है कि जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर एकसाथ सामग्री/बर्तन वितरण किया जा रहा है। सभी सेविका बर्तनों का स्वयं जांच कर बर्तन प्राप्त कर रही है। इससे वे काफी उत्साहित है। जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार के निर्देशानुसार जिला प्रोग्राम कार्यालय आईसीडीएस के द्वारा आज शंभूगंज और अमरपुर प्रखंड में बर्तन वितरण किया जा रहा है। सभी प्रखंडों में सेविकाओं को बर्तन वितरित कर दिया जाएगा। ताकि आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन में किसी प्रकार की समस्या व परेशानी नही हो।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |