Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

APP न्यूज बांका : जिला मुख्यालय में अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर आयोजित कार्यक्रम का डीएम ने किया उदघाटन, देखिए रिपोर्ट


प्रिंस APP न्यूज, वरीय संवाददाता,बांका (बिहार): 

बांका मुख्यालय में 3 दिसंबर 2024 को  अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस बांका जिला में जिला प्रशासन के साथ मनाया गया। इस कार्यक्रम कि शुरुआत जिला पदाधिकारी अंशूल कुमार, समाजिक सुरक्षा कोषांग के उपनिदेशक अभय कुमार, PWD दिव्यांग जिला अध्यक्ष गोपाल नंदन सिंह के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया। जिसमें दिव्यांग जनों के बीच मोटराइज्ड ट्रॉय साइकिल वितरण किया गया। कस्तूरबा विद्यालय बांका जिला के तमाम दिव्यांग बच्चे खेल में जैसे गोला फेंकना, चित्रकला प्रतियोगिता, ट्रॉय साइकिल रेस, दौड़ आदि खेलकूद में बच्चे प्रतिभागी बने और मेडल पुरस्कार से सम्मानित हुए और प्रशस्ति पत्र दिया गया। जिला पदाधिकारी एवं समाजिक सुरक्षा कोषांग के उपनिदेशक द्वारा दिव्यांग जिला अध्यक्ष गोपाल नंदन सिंह को सम्मानित किया गया।


सरकार की योजनाओ का दिलाया जाएगा लाभ 

सरकार के आदेश पत्र पर PWD जिला अध्यक्ष के अथक प्रयास से फुल्लीडुमर के दिव्यांग प्रखंड अध्यक्ष जयप्रकाश यादव, कुलदीप यादव,दिनेश ठाकुर को अंत्योदय राशन कार्ड अनुमंडल पदाधिकारी अभिनाश कुमार के द्वारा दिया गया। जिला अध्यक्ष के द्वारा बताया गया कि बाकी प्रखंड के दिव्यांग जनों का अंत्योदय राशन कार्ड जल्द ही दिया जाएगा एवं भूमिहीन दिव्यांग को पांच डिसमिल जमीन , आवास योजना इत्यादि सरकारी योजनाओं से जोड़ा जाएगा। 


कार्यक्रम में सैकड़ो लोगो ने लिया भाग 

इस कार्यक्रम में उपस्थित समाजिक सुरक्षा कोषांग के मुनजय झा,विमल कुमार एवं दिव्यांग समूह के जिला सचिव अजय शर्मा, संयुक्त सचिव मालेश्वरी सिंह,संदीप यादव एवं बौंसी प्रखंड अध्यक्ष राजेश टुडू, चांदन प्रखंड अध्यक्ष बबलू यादव, टिपण यादव, धोरैया प्रखंड अध्यक्ष दिगम्बर राय,तबरेज आलम बेलहर प्रखंड अध्यक्ष लखेन्दर यादव, संदीप यादव शंभूगंज से पशूपति झा , आशूतोष झा अमरपुर प्रखंड से नागेश्वर झा ,md शान सहित सैकड़ो लोग उपस्थित थे। 



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |