संविधान दिवस
रिपोर्ट ठाकुर विनोद सिंह, शंभूगंज (बांका):
शंभूगंज प्रखंड क्षेत्र के एसएसपीएस महाविद्यालय में मंगलवार को राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के द्वारा संविधान दिवस पर पद यात्रा एवं शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। जिसका नेतृत्व प्राचार्य डॉ योगेश कुमार सिंह एवं एनएनएस के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ सलील कुमार सिंह के नेतृत्व में पद यात्रा निकाली गई। पद यात्रा महाविद्यालय से निकल कर मुख्य सड़क पर होते हुए महाविद्यालय पहुंचे।
डॉ दिवाकर पंजीकार की अध्यक्षता में शपथ ग्रहण
पद यात्रा समापन के पश्चात महाविद्यालय के सभा कक्ष में शपथ ग्रहण समारोह डॉ दिवाकर पंजिकार के अध्यक्षता में आयोजित किया गया। जहां शपथ ग्रहण समारोह डॉ अम्बेडकर के तेलीय चित्र पर माल्यार्पण कर प्रारंभ किया गया। वही शपथ ग्रहण समारोह में उपस्थित लोगों द्वारा भारत के लोग, भारत को संपूर्ण प्रभुत्व - संपन्न, समाजवादी, पंथ निरपेक्ष, लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने के लिए तथा उसके समस्त नागरिकों को सामाजिक, आर्थिक और राजनैतिक न्याय आदि का शपथ ग्रहण लिया। वही उपस्थित प्रोफेसर द्वारा बताया गया कि भारत का संविधान, भारत का सर्वोच्च विधान है जो संविधान सभा द्वारा 26 नवंबर 1949 को पारित हुआ तथा 26 जनवरी 1950 से प्रभावित हुआ।
26 नमंबर को मनाया जाता संविधान दिवस
इसलिए आज 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया जाता हैं। इस मौके पर प्राचार्य डॉ योगेश कुमार सिंह, डा दिवाकर पंजिकार, डा सलील कुमार सिंह , प्रो रामानंद सिंह, प्रो के डी सिंह, प्रो दीपक कुमार सिंह, रोहित कुमार, सोनाली कुमारी, संभवी कुमारी, प्रभात कुमार सिंह, रामशरण सिंह, फजलु रहमान, गौतम कुमार, गोरव कुमार सहित अन्य थे।