संविधान दिवस पर शपथ ग्रहण
सुबोध सिंह, डेस्क रिपोर्ट बांका,(बिहार):
जिले के शंभूगंज के एम्बिशन पब्लिक स्कूल परिसर में मंगलवार को संविधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के छात्रों ने प्रस्तावना का पाठ किया। छात्रों ने भारत को अखंड,धर्मनिरपेक्ष, लोकतांत्रिक, गणराज्य बनाये रखने का संकल्प लिया। वही विद्यालय के निदेशक कौशल कुमार सिंह ने बताया कि 26 नवंबर 1949 को भारत ने संविधान को अपनाया। लोगों के बीच संवेधानिक मूल्यों को बढ़ावा देने के लिए इसका निर्माण हुआ है। भारत को अखंड बनाने व लोकतांत्रिक हेतु प्रस्तावना महत्वपूर्ण है। हमें इसका अनुसरण करना चाहिए यह हमारी नैतिक जिम्मेदारी हैं।
प्राचार्य मनोरंजन सिंह व निदेशक कौशल सिंह ने दी बधाई
प्राचार्य मनोरंजन सिंह ने समस्त देशवासियों को संविधान दिवस की बधाई दी साथ ही उन्होंने कहा कि देश संविधान से ही चलता है । आज कानून से सभी वर्गों को यथोचित न्याय मिल रहा हैं। सामाजिक विज्ञान के शिक्षक रजनीश सिंह ने कहा कि प्रस्तावना संविधान की आत्मा हैं। वही समीर सिंह ने अपने भाषण में कहा कि हमारा संविधान सर्वोच्च मानवीय मूल्यों, उत्कृष्ट लोकतांत्रिक आदर्शों, कर्तव्यों व अधिकारों का उत्कृष्ट दस्तावेज है।वरिष्ठ शिक्षक अशोक यादव ने बच्चों को उनके कर्तव्य के बारे में बताया।
सैकड़ो छात्र छात्राओ ने लिया शपथ
इस मौक़े पर ऋषिकेश सिंह,आशुतोष कुमार ,निरंजन कुमार,रूपेश कुमार,समर कुमार,चंचल चरित्र,अमित सिंह, सुनील कुमार, रीना कुमारी,नेहा कुमारी, रिमझिम, तनुप्रिया, मधुप्रिया,मुस्कान,मनीषा, पुष्पलता,शबनम कुमारी एवं अन्य शिक्षक कर्मी मुख्य रूप से मौजूद रहे।