Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

बांका : जिले के डीएम ने स्मार्ट विलेज के निर्माणाधीन कार्य प्रगति का किया निरीक्षण, एक्सन लेते हुए क्या क्या दिया निर्देश, देखिए रिपोर्ट

बांका डीएम का निरीक्षण व एक्सन


सुभाष सिंह,ब्योरो रिपोर्ट बांका ,(बिहार)

जिला पदाधिकारी बांका श्री अंशुल कुमार के द्वारा बाबरचक, रजौन में स्मार्ट विलेज के निर्माणाधीन कार्य  प्रगति का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में जिला पदाधिकारी द्वारा विद्यालय निर्माण की धीमी प्रगति को लेकर रोष प्रकट किया गया एवं संबंधित सहायक अभियंता को एक सप्ताह के अंदर अपेक्षित प्रगति लाने हेतु निर्देशित किया गया। तालाब के किनारे किनारे पाथ-वे का निर्माण एक सप्ताह के अंदर करने हेतु प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी को निर्देशित किया गया। साथ ही पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु सभी आवासों में पाइपलाइन बिछाने का निर्देश दिया गया। 


सामुदायिक शौचालय का निर्माण कार्य पुरा करने का दिया निर्देश

इसके साथ-साथ सामुदायिक शौचालय जिसका निर्माण जिला परिषद के माध्यम से किया जा रहा है उसे शीघ्र पूरा करने हेतु संबंधित पदाधिकारी को निर्देशित किया गया। आवास निर्माण के धीमी प्रगति को लेकर जिला पदाधिकारी द्वारा रोष प्रकट करते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी रजौन को 7 दिनों के अंदर अपेक्षित प्रगति लाने हेतु निर्देशित किया गया। इस दौरान बांका डीएम अंशुल कुमार ने निदेशक, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण, बांका को निर्देश दिया गया कि सभी अधूरे आवास को पूरा करने हेतू स्थानीय पदाधिकारी को आवास निर्माण कार्य आवंटित कर उसका गहन अनुश्रवण कराएं।

बांका डीएम के इस प्रकार के निरीक्षण व एक्सन से पदाधिकारीयो व कर्मीयो में मचा हड़कंम्प 

 बांका डीएम इतना पर ही नही रूके, बल्कि खेल मैदान के शेष कार्य को पूरा करने हेतु प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा को निर्देशित किया गया। सभी संबंधित विभागों के पदाधिकारी को शेष सभी कार्य को ससमय पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया। बांका डीएम के इस प्रकार के निरीक्षण व एक्सन  से पदाधिकारीयो व कर्मीयो में हड़कंम्प मच गया। निरीक्षण के क्रम में जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार के साथ निदेशक, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण, बांका, प्रखंड विकास पदाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।




Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |