रिपोर्ट समरेस सिंह, शंभूगंज (बांका) :
शादी में अग्नि के सात फेरे लेकर पति के साथ-सात जन्मों तक साथ-साथ जीने मरने की कसमें खाने वाली ही इन दिनों अपने खाई कसमो को भूलकर अपने पति और संतानों को छोड़कर प्रेमी का दामन थाम रहे हैं। ऐसा ही मामला शंभूगंज थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांव से सामने आया है। पहला मामला शंभूगंज थाना क्षेत्र के धरमपुर गांव का है। जहां की युवती की शादी मुंगेर जिले के हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र के अजीमगंज के साजन कुमार चौधरी से दो वर्ष पूर्व हिंदू रीति रिवाज के अनुसार हुई थी।
पति व बच्चो को छोड़कर महिला हो रही प्रेमी के संग फरार
जहां उसके पति साजन कुमार चौधरी को भाई से ही विवाद होने पर हवेली खड़गपुर थाना में केस दर्ज हुआ था। इस मामले में पुलिस के द्वारा उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। जहां साजन कुमार चौधरी को जेल जाने के साथ ही उसकी पत्नी अपने मायके धरमपुर गांव के प्रेमी के साथ शादी की नीयत से फरार हो गई। जेल से जब छूट कर बाहर निकले तो साजन कुमार चौधरी अपनी पत्नी को खोजते हुए धरमपुर गांव पहुंचे। जहां उसके पत्नी ने फोन पर बताया कि वह अपने प्रेमी से शादी कर लिए है। उनके पास नहीं रह सकते हैं। घटना के बाद पीड़ित पति साजन कुमार चौधरी ने शंभूगंज थाना में धरमपुर गांव के मनीष कुमार के विरूद्ध लिखित शिकायत कर अपनी पत्नी की बरामदगी की गुहार लगाई है।
मामला थाना पहुंचने के बाद पुलिस कर रही जांच पड़ताल
वहीं दूसरी घटना शंभूगंज थाना क्षेत्र के मेहरपुर गांव की है। जहां की अशोक दास को दो पुत्र और एक पुत्री थी। उसके बाद भी उसकी पत्नी चचेरे देवर राजेंद्र दास के साथ शादी करने के नियत से घर से फरार हो गई। इस दौरान वह अपने दो पुत्र को छोड़ गई। जबकि पुत्री को साथ लेकर चली गई। घटना के बाद पहले तो पीड़ित पति अशोक दास ने काफी खोजबीन की। किंतु जब उसकी पत्नी का कोई सुराग पता नहीं चला तो पीड़ित अशोक दास शंभूगंज थाना पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस को देते हुए राजेंद्र दास के विरुद्ध लिखित शिकायत कर दोषी पर कार्रवाई करने और अपनी पत्नी की बरामदगी की गुहार लगाई है। इधर शंभूगंज थानाध्यक्ष मंटू कुमार ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।जल्द ही दोनों महिला को बरामद कर लिया जाएगा।