Left Post

Type Here to Get Search Results !
Responsive Image
LIVE

APP न्यूज भागलपुर : जिले के दौलतपुर गांव में निजी जमीन पर बने सड़क काटने जेसीबी लेकर अधिकारी पहुंचे गांव तो ग्रामीणो ने किया विरोध


रिपोर्ट डबलू कुमार ,सुलतानगंज (भागलपुर): 

भागलपुर जिला के सुलतानगंज प्रखंड के बाथ थाना क्षेत्र के खानपुर पंचायत के दौलतपुर गांव से सुलतानगंज जाने वाली मुख्य सड़क की जमीन नीजी जमीन होने का बात कहकर ग्रामीण कार्य विभाग के सहायक अभियंता, जेई जेसीबी मशीन लेकर सड़क काटने पहुंचे थे। सड़क काटने की जानकारी ग्रामीणों को मिलते ही काफी संख्या मे ग्रामीण एक जुट होकर महिलाओं के साथ सड़क पर उतर कर विरोध प्रदर्शन करने लगा। ग्रामीण जेसीबी मशीन के आगे लेटकर विरोध प्रदर्शन करने लगा। जिसके बाद ग्रामीणो का विरोध देखकर अधिकारी जेसीबी मशीन लेकर वापस लौट गया।


उच्च न्यायालय के आदेश पर सड़क काटने पहुंचे थे अधिकारी

अधिकारी ने बताया कि जमीन मालिक के द्वारा उच्च न्यायालय में केस किया था। जहां उच्च न्यायालय पटना ने जमीन मालिक के पक्ष मे फैसला दिया गया है। जिसके बाद विभागीय अधिकारियों के आदेश पर कोर्ट के आदेश का पालन किया जा रहा है, लेकिन ग्रामीणों ने सड़क काटने से रोक दिया है। बुधवार को ग्रामीण कार्य विभाग के एसडीओ मधुलिका कुमारी दल बल एंव जैसीबी के द्वारा रोड तोड़ने पर दौलतपुर गांव वासियों ने विरोध प्रर्दशन कर रोड नहीं तोड़ने दिया। जिसके बाद विभाग के सभी अधिकारीयों को वापस होना पड़ा।


ग्रामीणो के विरोध के वजह से बिना सड़क काटे वापस लौटे

ग्रामीणों ने बताया कि ग्रामीण कार्य विभाग से यह रोड लगभग 30 वर्ष पूर्व बनाया गया था। इस मुख सड़क मार्ग से दौलतपुर गांव से लेकर असरगंज शाहकुंड मुख्य सड़क पर तक आवागमन लोगों का होता है। दो दर्जन से अधिक गांव के लोग इस मुख्य सड़क मार्ग का आवागमन करते हैं। रोड काट देने से दो दर्जन के गांव के लोगों का आवागमन बंद हो जाएगा। कोई भी वाहन नहीं आ जा पाएंगे। 


क्या बोली ग्रामीण कार्य विभाग के एसडीओ मधुलिका 

ग्रामीण कार्य विभाग के एसडीओ मधुलिका कुमारी ने बताया कि विभाग का नोटिस आने पर सड़क काटने की कार्रवाई करने के लिए पहुंचे थे। जहां रोड काटकर जमीन मालिक को जमीन देने की कार्रवाई की जा रही है। लेकिन ग्रामीणो के विरोध के बाद कार्य नही हो सका। 



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Design by - Blogger Templates |